ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल-डीजल पर सियासत : सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के अलग सुर, कम होगा वैट?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

पेट्रोल-डीजल पर सियासत : सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के अलग सुर, कम होगा वैट?

By @dmin
Published: November 10, 2021
Share
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वाणिज्य-कर मंत्री टीएस सिंहदेव के अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने जहां अपने बयान से वैट नहीं घटाने के संकेत दिए हैं, तो वहीं मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। इधर, सत्ता पक्ष के इन दिग्गजों के अलग-अलग बयानों को लेकर राजनीति भी शुरू हो गयी है। पेट्रोल-डीजल में वैट को लेकर सत्ता पक्ष से आए दो अलग-अलग बयानों ने छत्तीसगढ़ में विपक्ष को फिर एक बार मौका दे दिया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब वैट कम करने को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने इस मुद्दे पर केंद्र को ही यूपीए सरकार के समय तक की एक्साइज ड्यूटी लाने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय जो टैक्स नौ रुपये था वो 27 और 23 रुपये हो चुका है। इसलिए पहले केंद्र एक्साइज ड्यूटी को उस स्तर पर ले आए, क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने वैट में कोई बढ़ोत्तरी की ही नहीं।

वहीं प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिस दिन केन्द्र सरकार ने वैट की दरों में कटौती की घोषणा की थी, उसी दिन से संभावनाएं तलाशी जा रही है और विभाग की ओर से एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। सत्ता पक्ष से पेट्रोल और डीजल में वैट घटाने को लेकर आये इन दो बयानों पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी नेता श्रीचंद सुंदरानी का कहना है कि सरकार की स्थिति अलग-अलग बैंड पर अलग-अलग रेडियो के बजने की तरह हो गई है और मत भिन्नता दिखाई देती है जबकि कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का ये कहना है कि दोनों ही नेताओं के बयान एक जैसे ही हैं।

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने के लिए बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर होने का कोई भी मौका नहीं छोडऩा चाहती। देखना होगा कि वैट को लेकर आगे किस तरह के प्रदर्शन होते हैं और कांग्रेस सरकार का का रुख क्या होता है?

3000 किलो ड्रग्स प्रकरण: तालिबान राज के बाद भारत पर मंडरा रहा नशे का संकट, स्पेशल टीम गठित
चुनाव से पहले CG भाजपा में बड़ा फेरबदल, पुराने चेहरों से किनारा, युवाओं को दिया मौका, जानिए किसे मिली संगठन में जगह
मनरेगा में छत्तीसगढ़ में 29.81 लाख परिवारों को औसत 52 दिनों का रोजगार
एपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को एक जून से 10 रूपये किलो में दो किलो मिलेगा नमक
छत्तीसगढ़ में वन विभाग आगामी बरसात में लगाएगा सात करोड़ पौधे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार भारतीय रिजर्व बैंक दे रहा 40 लाख रुपए जीतने का मौका… न कोई लॉटरी, न कोई गेम… बस आपकों करना होगा यह आसान काम
Next Article भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद पुलिस ने मानी सुरक्षा में लापरवाही: बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज… एफआईआर में इनके भी नाम शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?