भिलाई। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला लगातार जारी है। केन्द्र व राज्य सरकारों के ढुलमुल रवैय्ये के कारण पेट्रोल डीजल के दाम आम आदमी को खून के आंसू रुला रहे हैं। लगातार बढ़ती कीमतों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 9 दिनों में 7 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान पेट्रोल पर 2 रुपए व डीजल पर 2.50 रुपए तक की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। रोजाना तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोग त्रस्त हो गए हैं।

दुर्ग जिले में डीजल का दाम अब तक 100 रुपए से कम था लेकिन अब यह भी शतकवीर हो गया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से मिले आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग जिले में 1 अक्टूबर को एक लीटर पेट्रोल की दर 100.21 रुपए थी जो 9 अक्टूबर को 102.08 रुपए तक पहुंच गई है। इसी प्रकार 1 अक्टूबर को डीजल के दाम 97.85 रुपए प्रति लीटर था जो 9 अक्टूबर को 100.32 रुपए हो गया है। यानि पिछले 9 दिनों में पेट्रोल पर लगभग 2 रुपए और डीजल पर लगभग 2.50 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई। शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 30 और डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
29 राज्यों में पेट्रोल और 9 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 26 राज्यों में पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपए के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पोंडेचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई जगहों पर ये अभी भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।
आंकड़ों में देखें कैसे हुई बढोत्तरी





