ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल की जरूरत नहीं: इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पेट्रोल की जरूरत नहीं: इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

By @dmin
Published: June 6, 2021
Share
पेट्रोल की जरूरत नहीं: इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन
पेट्रोल की जरूरत नहीं: इन राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन/demo pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में गोवा और केरल सरकारों ने अपने राज्यों में सरकारी एजेंसियों और कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की पहल की है। गोवा और केरल सरकारों ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत राज्यों के लिए 30,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन खरीदे जाएंगे। गोवा और केरल सरकारों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सीईएसएल के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

इन इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा किए जाने की संभावना है। जहां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारी कर सकते हैं, वहीं इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है।
सीईएसएल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), टीवीएस मोटर कंपनी, जेबीएम रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड और फोर्टम इंडिया सहित कई कंपनियों के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। 

इन समझौतों के तहत, सीईएसएल का दावा है कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने में निवेश कर रही है और इस संपत्ति के इस्तेमाल की निगरानी करेगी। सीईएसएल और गोवा और केरल सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत इन राज्यों में राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। सीईएसएल ने एक विज्ञप्ति में दावा किया है, परियोजना के हिस्से के रूप में सभी ईवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा की व्यवहार्यता का भी पता लगाया जाएगा।

इन समझौतों के बारे में बात करते हुए गोवा सरकार के ऊर्जा, पर्यावरण, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री नीलेश कैबराल ने कहा कि इस समझौते से गोवा को हरित राज्य बनाने में मदद मिलेगी। 
भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में इलेक्ट्रिक टू और थ्री-व्हीलर्स का दबदबा है। कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग में इजाफा देखा जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई है।
लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शहर में और आसपास के इलाकों में नियमित रूप से आने-जाने के लिए एकदम सही हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स लास्ट माइल (अंतिम छोर) के यात्री और माल ढुलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़तरी कीमतें भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इसमें बढ़ोतरी को बढ़ावा दे रही है।

CG Crime : दवा लेने गए युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत… दवा लेने गया था युवक
इशारों-इशारों में चीन पर वार, भारत की सहायता किसी को कर्जदार नहीं बनाती
रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर… केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कलाकारों का दिखा विशिष्ट अंदाज
इको बाल मेले का शुभारंभ : छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू बोले- पर्यावरण संरक्षण में बच्चों की बड़ी भूमिका
भारतीय शिक्षा के इकोसिस्टम में बेहतरी और 112 गावों को गोद लेकर उसके उत्थान व अनेक उत्कृष्ठ कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए कोनेरू सत्यनारायणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर: त्राल चौक स्थित बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, बाल-बाल बचे सीआरपीएफ जवान
Next Article Major train accident in Pakistan: 30 killed… more than 50 injured in two trains collision in Sindh पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा: सिंध में दो ट्रेनों की टक्कर में 30 की मौत… 50 से ज्यादा जख्मी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?