ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण

By Om Prakash Verma
Published: July 10, 2024
Share
'पुलिस शहीद सेल' का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण
'पुलिस शहीद सेल' का गठन: शहीद परिवारों की समस्याओं का हरसंभव होगा निराकरण
SHARE

पुलिस शहीद सेल की रेंज स्तरीय मीटिंग में शहीद परिवारों से की गई चर्चा
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने आज ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन कर रेंज स्तरीय मीटिंग का आयोजन सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया, जिसमें शहीद परिवारों से विस्तृत चर्चा भौतिक एवं वर्चुअल रूप से की गई। इस बैठक का उद्देश्य शहीद परिवारों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं को समझना और उनका समाधान करना था।

पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक में कहा कि, शहीद परिवारों की समस्याओं का हर संभव निराकरण किया जाएगा। हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे वीर परिवार हैं, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। इन परिवारों की सेवा और सहयोग हमारी प्राथमिकता है।

इस मीटिंग में शहीद परिवारों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। श्री गर्ग ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा और शहीद परिवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ‘पुलिस शहीद सेल’ के गठन पर शहीद परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह मीटिंग आयोजित की जाएगी। जिसका निराकरण जिला स्तर एवं रेंज स्तर पर किया जाएगा, उच्च स्तरीय मदद की आवश्यकता होने पर पुलिस मुख्यालय सेल में प्रेषित भी किया जावेगा।

इस अवसर पर वर्चुअल रूप से पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, भौतिक रूप से जिला दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक पनिक राम कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद सेल के सदस्य भी उपस्थित थे। बैठक के अंत में शहीद परिवारों ने पुलिस विभाग के इस कदम की सराहना की और उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

एनआईटी रायपुर में तीन चरणों में किया गया मॉक प्लेसमेंट का आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
रायपुर के कोविड हॉस्पिटल में लगी आग…. झुलसने से एक मरीज की हुई मौत… 50 कोविड मरीज थे भर्ती
सेना की बड़ी कामयाबी: पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया, हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम जुगनू का भी हुआ खात्मा
Nutrition Scheme: माडल बाड़ियों पर काम शुरू, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में होगी सप्लाई और घरों मेें पहुंचाए जाएंगे अंडे
नारायणपुर में नक्सलियों के एडवांस हथियारों का जखीरा बरामद, मुठभेड़ के दौरान मिली सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
Next Article फिर से पॉवर सरप्लस स्टेट बनेगा छत्तीसगढ़- सीएम साय, केन्द्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की फिर से पॉवर सरप्लस स्टेट बनेगा छत्तीसगढ़- सीएम साय, केन्द्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों की समीक्षा की
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?