ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में हुआ हैकमंथन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में हुआ हैकमंथन…

By @dmin
Published: June 16, 2022
Share
SHARE

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मुख्य आतिथ्य में हैकमंथन नामक हैकाथन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। समारोह विशेष अतिथि के रूप में प्रदीप सिन्हा, निदेशक, ट्रिपलआईटी सम्मिलित हुए एवं तकनीकी सेवा के प्रमुख प्रदीप गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा मेजबानी की गयीप् गौरतलब है कि पुलिस की तकनीकी संबंधी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) नवा रायपुर के सहयोग से दिनांक 27 मई 2022 से ”हैक-मंथनÓÓ नामक हैकाथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवा) कवि गुप्ता ने बताया कि महीने भर चलने वाले इस प्रतियोगिता में देशभर से सूचना प्रोद्यौगिकी से जुडे तकनीकी संस्थान जैसे-आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी आदि के 460 टीमें शामिल है। स्वीकृत आवेदनों के आधार पर प्रथम चरण में 13 जून से 20 जून तक हैकाथन हेतु जारी प्राब्लम स्टेटमेंटस का समाधान कोडिंग के माध्यम से ढ़ूढऩे हेतु प्रतिभागियो द्वारा प्रयास किया जायेगा। प्रथम चरण के प्रतियोगिता के बाद कुल 12 टीमों को फाइनल राउंड हेतु शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चरण 29 जून 2022 को होटल मैरियट, रायपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें चयनित टीमो द्वारा अपने द्वारा तैयार किये गये समाधान प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। इन प्रस्तुतिकरण के आधार पर प्रथम, दि़्तीय एवं तृतीय विजेताओं की घोषणा कि जायेगी जिन्हे क्रमश: 80 हजार, 40 हजार, एवं 20 हजार रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बताया कि अब समय आ चुका है कि पुलिसिंग में ज्यादा से ज्यादा तकनीक का अनुप्रयोग कर इसे आधुनिक बनाया जाये एवं तेजी से बढ़ रहे तकनीक आधारित साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये। तकनीकी सेवा के प्रमुख प्रदीप गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि है कथन को प्रासंगिक एवं रोचक बनाने के लिए वास्तविक जीवन मे पुलिसिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को प्राब्लम स्टेटमेंस के रूप में इस प्रतियोगिता में समावेशित किया गया है, जिनमें शामिल हैं-ट्रैक 01 दृ क्रिप्टोकरेंसी आधारित ट्रांजेक्शन की ट्रेकिंग हेतु समाधान, ट्रैक 02 दृ सीसीटीव्ही कैमरो से प्राप्त फीड्स का पुलिंसिग की दृष्टि से उन्नयन, ट्रैक 03 दृ डॉयल 112 में प्राप्त होने वाले आपातकालीन कॉल्स की फिल्टरिंग एव स्पीच इमोशन रिकगनिशन, ट्रैक 04 दृ सोशल मीडिया पोस्ट का सेन्टिमेंट एनालिसिस, ट्रैक 05 दृ क्राईम डाटा विश्लेषण।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (तकनीकी सेवा) मनीष शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता को काफी अच्छा रिस्पांस प्राप्त हुआ है। देशभर से 1200 से भी अधिक प्रतिभागियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो इस प्रतियोगिता की सफलता को दर्शाता है। इस प्रतियोगिता में कॉरपोरेट जगत से भी पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त प्रयास कर रहे है।

ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर प्रदीप सिन्हा ने अपने वक्तव्य में बताया कि पुलिस विभाग एवं ट्रिपल आईटी द्वारा यह अपने किस्म का पहला आयोजन है तथा भविष्य में भी इसप्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने की आवश्यकता है। उद्घाटन समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी सेवा के समस्त स्टाफ, ट्रिपल आईटी के प्रोफेसऱ, छात्र एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

सात जगहों पर ईडी की छापेमारी, बढ़ सकती हैं नवाब मलिक की मुश्किलें
आतंकी साजिश नाकाम: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की खेप बरामद
उन्नाव पीड़िता के पिता की मौत केस में सेंगर व अन्य को 10 साल साल सजा व दस लाख जुर्माना
गजब का चोर : दुर्ग एसपी को देने लगा ज्ञान, बताया कैसे रोकें चोरियां, किस समय पर होनी चाहिए गश्त…. देखें Video
विधायक वोरा ने कहा: 53 लाख की निधि से उभरेगीं शहर की खेल प्रतिभाएं…. ओपन जिम, बैडमिटन कोर्ट का होगा निर्माण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 देश में कोरोना मामलों में उछाल, 24 घंटे में मिले 12 हजार नए संक्रमित, 11 की मौत
Next Article राज्य शासन की योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा बदलाव…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?