ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस ने बेटे के सामने पिता को पीटा, अपमान से आहत युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने घेरा थाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeRaipur

पुलिस ने बेटे के सामने पिता को पीटा, अपमान से आहत युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने घेरा थाना

By @dmin
Published: November 29, 2022
Share
पुलिस ने बेटे के सामने पिता को पीटा, अपमान से आहत युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने घेरा थाना
पुलिस ने बेटे के सामने पिता को पीटा, अपमान से आहत युवक ट्रेन के सामने कूदा, मौत से गुस्साए परिजनों ने घेरा थाना
SHARE

बिलासपुर. मामूली विवाद में थाने में जवान बेटे के सामने पुलिस ने पिता को जमकर पीट दिया। पिता के अपमान से मानसिक रूप से दु:खी युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जिससे गुस्साए परिजनों और सतनामी समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने का घेराव करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कि जवान बेटे की मौत के लिए पुलिस जिम्मेदार है, इसलिए पुलिस आरक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह पूरी घटना बिल्हा थाने की है।

पिता को पकड़कर ले गए थाने
मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के ग्राम भैंसबोड़ निवासी हरीश चंद्र गेंदले (23) पिता भागीरथी रोजी-मजदूरी करता था। गांव में किसी लड़की से हुए विवाद को लेकर उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत हुई थी, जिस पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। युवक थाने नहीं पहुंचा, तब पुलिस उसकी तलाश करते हुए गांव पहुंच गई। युवक घर में नहीं मिला तो पुलिस उसके पिता भागीरथी को पकड़कर थाने ले गई। इधर, पिता के पकड़े जाने की खबर मिलते ही युवक भी बिल्हा थाने पहुंच गया। जहां आरक्षक रूपलाल चंद्रा ने उसके पिता की पिटाई कर दी। कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवक व उसके पिता को छोड़ दिया गया।

ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान
थाने से लौटने के बाद युवक सोमवार की शाम अपने घर पहुंचा। इसके बाद देर शाम वह बिना बताए घर से निकल गया। कुछ देर में ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आकर युवक के कई टुकड़े हो गए। रात करीब 9 बजे परिजन को इस घटना की जानकारी हुई, तब वे घटनास्थल पहुंचे।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, बिलासपुर हवाई सुविधा विस्तार पर की चर्चा
परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए केदार कश्यप, केंद्रीय मंत्री गडकरी को दी विभागीय कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी
Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला
किसान की फसल बचाने की चाहत ने ली युवक और भालू की जान, फेंसिंग तार के एक छोर पर भालू तो दूसरे छोर से चिपका था युवक
Big Breaking : जमानत पर छूटने के बाद क्राइम करना पड़ सकता है भारी, दुर्ग पुलिस करेगी यह काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दी-खांसी होने पर तुरंत खा लेते हैं एंटीबायोटिक दवाएं? स्वास्थ्य के लिए है खतरा
Next Article डायरिया से हुई मौतों में मुआवजा दे सरकार, स्वतंत्र छात्र संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रखी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?