ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस के प्रति अपराधियो के मन में भय और आम जनता के मन में सम्मान होना चाहिए : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

पुलिस के प्रति अपराधियो के मन में भय और आम जनता के मन में सम्मान होना चाहिए : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: August 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर । रायपुर पुलिस अपराध पर लगाम और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई और बेहतर हो सके तथा आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस कंट्रोल रूम में रायपुर पुलिस के काम काज की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने पुलिस के अधिकारियो से कहा है कि वो साइबर सेल और सूचना तंत्र को ज्यादा मजबूत करें ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। गृहमंत्री ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पीड़ित लोगो की रिपोर्ट थाने में आवश्यक रूप से दर्ज करें और अपराध की रोकथाम के लिए रातों में गश्त बढ़ाएं।

पुलिस चेकिंग के दौरान आरटीओ कैंप लगाने के निर्देश ताकि तत्काल बन सके लाइसेंसगृहमंत्री ने कहा है कि रायपुर पुलिस को नगर निगम के साथ मिलकर ऐसे गैराज संचालकों को निर्देश जारी करना चाहिए जो सड़क किनारे गाडियों को खड़ी कर देते हैं और इससे ट्रेफिक की समस्या पैदा होती है। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान ही वहीं पर आरटीओ का भी कैंप लगवाएं ताकि बिना लाइसेंस वालों का वहीं पर लाइसेंस बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। गृहमंत्री श्री साहू ने कहा है कि वो पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए रायपुर में पुलिस पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी बात कही है ताकि अपराध पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि पुलिस अधिकारियो को स्कूल और कालेज में जाकर छात्रों को कानून और यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वो दूसरों को भी जागरूक करें। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियो को निर्देशित किया है कि नया रायपुर क्षेत्र की पुलिस को ज्यादा एक्टिव रहने की जरूरत है और यहां चारों तरफ से पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। गृहमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ये भी निर्देशित किया है कि वो महीने में कम से कम एक बार अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलें और उनसे सीधे बात करें ताकि कहीं कोई समस्या हो तो वो सामने आ सके और उसका निराकरण किया जा सके।
लाइसेंसी बंदूक धारकों के बारे में गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि एक बार सभी का परीक्षण करें और संबंधित के लिए आवश्यक महसूस ना होने पर इसके निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करें।

समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर पुलिस की कार्यशैली पर विश्वास जताते हुए कहा है कि पुलिस ऐसा काम करती रहे जिससे अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और बढ़ता रहे। समीक्षा बैठक के दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Republic Day: संविधान की मजबूत आधारशिला का ही परिणाम है आजादी के 75 साल, सीएम बघेल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं…
Bhilai News : तेज बहाव में नाला पार करना पड़ा भारी, बाइक सहित नाले में बहा युवक… कुछ दूरी पर तैरकर बाहर निकला
मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पुलिस पर लगाया था झूठे केस में फंसाने का आरोप, वही निकला कोहका में चोरी का आरोपी
अटल जयंती पर सूर्या टीआई मॉल में बांटे गए 10 हजार तुलसी के पौधे, विधायक रिकेश ने मॉल प्रबंधन के प्रयास को सराहा
ग्लेनमार्क फार्मा ने पेश की दवा: कंपनी दावा संक्रमण की शुरुआत में हो सकेगा कोरोना का इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क चौड़ी करने हटेंगे बिजली के पोल, पेड़ों की भी छटाई
Next Article कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण महिला सशक्तिकरण महाअभियान में महारैली का समागम समारोह सम्पन्न
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?