ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का अभियान जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों का अभियान जारी

By @dmin
Published: December 15, 2021
Share
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आधी रात के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ कल देर रात शुरू हुई। 

जानकारी के अनुसार जिले के राजपोरा इलाके के उसगाम पथरी में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवानों ने जवाबी कार्रवाई से उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों की ओर से आत्मसमर्पण की लगातार अपील की गई। लेकिन आतंकी नहीं माने और रुक रुककर फायरिंग करते रहे। इसी दौरान एक आतंकी मारा गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।

J&K | Encounter breaks out between security forces and terrorists in Rajpura area of Pulwama: Kashmir Zone Police

Details awaited.

— ANI (@ANI) December 14, 2021

इससे पहले राजोरी और पुंछ में आतंकी वारदातों के लिए खास प्रशिक्षण लेकर आए लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी आतंकी को मंगलवार सुरक्षा बलों ने बहरामगला क्षेत्र में ढेर कर दिया। उसका एक साथी जंगल में भाग निकला। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। 

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन देर शाम तक जारी था। मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले अबू जरारा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, एक ग्रेनेड, पाउच, भारतीय मुद्रा के कुछ रुपये बरामद हुए हैं। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस को बैहरामगला क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर सेना की 16 आरआर, एसओजी और सुरनकोट पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार तड़के उजाला होते ही आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

कुछ ही देर में एक आतंकी को मार गिराया गया। राजोरी-पुंछ में इस साल यह आठवां आतंकी मारा गया है। अबू जरारा को पीर पंजाल के दक्षिणी हिस्से में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने की पाकिस्तान में खास ट्रेनिंग दी गई थी। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजोरी सेक्टर में इससे पूर्व आतंकियों का कुख्यात गाइड हाजी आरिफ भी मारा गया था। पाकिस्तान की ओर से राजोरी-पुंछ में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है। अबु जरारा को मार गिराने में स्थानीय लोगों की भूमिका अहम रही है। समय से सटीक सूचना मिलने पर ही आतंकी को मार गिराया गया।समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुठभेड़ पुलवामा के राजपुरा इलाके में हुई है।

महाराष्ट्र में तबाही का मंजर: भूस्खलन और बाढ़ से 112 की मौत, 99 लापता
शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों की समस्या का हुआ समाधान, राईस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में दर्ज किए 19,078 नए केस… 224 की मौत
मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक: अतिशेष धान के विक्रय के लिए निर्धारित की गई दरें…. जाने क्या होंगी दरें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिजिटल भारत के लिए गूगल करेगा 75,000 करोड़ का निवेश एक्शन के मूड में गूगल, नौकरी से निकाले जाएंगे वैक्सीन ना लेने वाले कर्मचारी
Next Article भारतीय कप्तानों में खींचतान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं भारतीय कप्तानों में खींचतान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?