ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुतिन को जहर देने की हो रही थी साजिश? 1000 से अधिक कर्मचारियों को बदला गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पुतिन को जहर देने की हो रही थी साजिश? 1000 से अधिक कर्मचारियों को बदला गया

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
पुतिन को जहर देने की हो रही थी साजिश? 1000 से अधिक कर्मचारियों को बदला गया
पुतिन को जहर देने की हो रही थी साजिश? 1000 से अधिक कर्मचारियों को बदला गया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस द्वारा यूक्रेन पर करीब एक महीने से आक्रमण जारी है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी में अपने सभी निजी कर्मचारियों को इस डर से बदल दिया था कि उन्हें जहर दिया जा सकता है। रिपोट्र्स के मुताबिक यह साफ नहीं है कि यूक्रेन में सैन्य अभियान को मंजूरी देने से पहले या बाद में कर्मचारियों को बदला गया था। खबरों के मुताबिक जिन लोगों को बर्खास्त किया गया उनमें रसोइया, धोबी, अंगरक्षक आदि शामिल हैं।

पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटाने की योजना?
डेली मेल ने यूक्रेनी खुफिया रिपोट्र्स के हवाले से बताया है कि पुतिन को जहर दिए जाने का एकदम से निराधार नहीं है क्योंकि मॉस्को के एलिट अधिकारी पुतिन को ‘जहर’ देने और इसे एक दुर्घटना के रूप में बताने की साजिश रच रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस में प्रभावशाली लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर पुतिन को राष्ट्रपति पद से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया है और यहां तक कि एक उत्तराधिकारी को भी लाइन में खड़ा कर दिया है।

यूक्रेनी खुफिया रिपोट्र्स का दावा
यूक्रेनी खुफिया रिपोट्र्स के मुताबिक फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के 70 साल के डायरेक्टर अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव पुतिन को खत्म करने की योजना बनाने वाले प्रमुख खिलाडिय़ों में से एक हैं। हालांकि फेडरल सिक्योरिटी सर्विस पुतिन का प्रमुख समर्थक है और एजेंसियों को युद्ध शुरू होने से पहले चीजों के बारे में पता था। ऐसा माना जाता है कि बोर्तनिकोव का हाल दिनों में पुतिन के साथ संबंध खराब होता गया है।

प्रतिबंधों के कारण पुतिन को हटाए जाने का प्लान?
रिपोट्र्स बताती हैं कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे प्रतिबंध रूस की इकॉनमी का बुरा हाल कर रहे हैं। पुतिन को ‘जहर’ दिए जाने की योजना के पीछे यह मुख्य कारक बताया जा रहा है। इस तरह की बातें यूक्रेन युद्ध को प्रभावित करने वाली अफवाहें हो सकती हैं। लेकिन नेतृत्व के बारे में अनिश्चितता के बीज और पुतिन का निजी जीवन हमेशा रहस्य में डूबा रहा है। युद्ध के मद्देनजर कई विश्लेषकों ने पुतिन की समझदारी पर सवाल उठाया है और कई का दावा है कि पूर्व केजीबी एजेंट गंभीर बीमारियों से पीडि़त है।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, कहा- बेहतर चिकित्सा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती
आरक्षक पर कटर से हमला करने वाला बदमाश पकड़ाया, शराब पीने से मना करने पर किया था गले पर वार
उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक की मनमानी से उपभोक्ता परेशान, फोरक्लोजर के लिए कटवा रहे बैंक का चक्कर
Big Accident : भाटापारा में स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 12 लोग घायल
चावल के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के यहां आयकर छापे, ऑफिस और घर पर चल रही जांच हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के यहां आयकर छापे, ऑफिस और घर पर चल रही जांच
Next Article मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?