ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा

By @dmin
Published: March 15, 2022
Share
पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
पीडि़त महिला ने कलेक्टर जनदर्शन में लगाया आवेदन, नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से ले लिये 45 हजार, अब कन्नी काट रहा
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर जनदर्शन में आज ग्राम कुथरेल से एक महिला आई। उसने बताया कि वर्ष 2018 में एक युवक उनके पास आया और आश्वस्त किया कि बेटे को नौकरी लगा दूँगा। उसके आश्वासन पर भरोसा कर उसे 45 हजार रुपए महिला ने दे दिये। 4 साल बीत गये लेकिन अब तक महिला को उसने पैसे वापस नहीं किये और बेटे को नौकरी भी नहीं लगाई। महिला ने बताया कि उसे युवक के व्यवहार से काफी तकलीफ हुई है और परिश्रम से कमाया गया धन भी बर्बाद हो गया है। युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग कलेक्टर से महिला ने की है।

कलेक्टर जनदर्शन में आज एक आवेदन सिकोलाभाठा के बुजुर्ग नागरिक ने भी दिया। बुजुर्ग नागरिक ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन की उसकी राशि 9 महीने से नहीं आई है। कलेक्टर ने तुरंत समाज कल्याण विभाग एवं निगम के अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर जनदर्शन में आज कौडिय़ा पोटिया रोड के मरम्मत की माँग भी सामने आई। लोगों ने कहा कि जर्जर हो जाने से काफी कष्ट यातायात में उठाना पड़ता है। आवेदक ने कहा कि इससे इलाके का माहौल काफी खराब हुआ है इसे अन्यत्र स्थानांतरित करें। कलेक्टर जनदर्शन में कुछ मामले अवैध कब्जे से संबंधित भी आये। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई कर जानकारी देने के निर्देश दिये।

धमधा विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमर के आश्रित गांव करहीडीह में तालाब में पानी बदबूदार होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। उन्होंने कहा कि तालाब में पीलाघास और चितावर भी हो गया है। तालाब का पानी ठीक हो जाएगा तो गाँव वालों को सुविधा काफी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण की माँग भी की।

Breaking News: मंत्रालय में बायोमेट्रिक अटेडेंस अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों को ऐसे दर्ज करानी होगी उपस्थिति
युवाओं में बढ़ता विधायक देवेंद्र का क्रेज… लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय सचिव सहित कई जिला के अध्यक्षों ने थामा कांग्रेस का हाथ
चीन सीमा पर नियंत्रण में हालात, नेपाल के साथ जल्द सुलझाए जाएंगे मुद्देः सेना प्रमुख
डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के दो छात्रों ने 100 में से 100 अंक हासिल किया
कोरोना से जंग तेज: अब निजी अस्पताल भी बनेंगे टीकाकरण केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीपीएल के विजेता खिलाड़ियों का विधायक देवेन्द्र यादव ने किया सम्मान पुरस्कार भी दिए…
Next Article मदद: मुख्यमंत्री बघेल ने दिव्यांग पर्वतारोही चित्रसेन साहू को 12 लाख 60 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?