ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स…. 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-Bhilai

पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स…. 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप

By @dmin
Published: November 16, 2021
Share
पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स…. 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप
पीएससी टापर्स बताएंगे पीएससी चयनित होने के टिप्स…. 20 नवंबर को कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में करियर मार्गदर्शन पर विशेष वर्कशाप
SHARE

दुर्ग। पीएससी में उच्चतर स्थानों पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा परीक्षा की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए विशेष कार्यशाला जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई है। कार्यशाला का आयोजन 20 नवंबर को शाम 4 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में किया गया है। कार्यशाला में टापर्स द्वारा प्रतिभागियों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में टिप्स दिये जाएंगे। साथ ही वे अपनी तैयारियों के अनुभव भी साझा करेंगे ताकि विद्यार्थियों को इससे मदद मिल सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में पीएससी की तैयारियों के विविध पक्षों के संबंध में टापर्स द्वारा जानकारी दी जाएगी। पीएससी में तीसरे स्थान पर आने वाली शिल्पा देवांगन, सातवें स्थान पर आने वाले अमिय श्रीवास्तव, नौवें स्थान पर आने वाले विकास चौधरी एवं अठारहवें स्थान पर आने वाले डिगेश देवांगन अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी जिज्ञासाएं भी रख सकते हैं। उनकी जिज्ञासाओं का समाधान इन चयनित प्रतिभागियों द्वारा किया जाएगा।

मार्गदर्शन कार्यक्रम में मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु इच्छुक प्रतिभागी 18 नवंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कराने हेतु वाट्सएप नंबर 97136-50249 एवं 96850-67780 पर अपना नाम, पता, उम्र और मोबाइल नंबर सहित जानकारी प्रेषित कर पंजीयन करा सकते हैं एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के करियर ओरिएंटेशन की अन्य कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को करियर की बेहतर राह मिल सके। अभी एनडीए प्रवेश परीक्षा के लिए डीएमएफ मद द्वारा कोचिंग कराई जा रही है जिसमें छात्र-छात्रा दोनों हिस्सा ले रहे हैं। ब्लाक मुख्यालय में भी नीट की तैयारी हो सके, इसके लिए भी पहल की गई है। पाटन में 15 नवंबर से नीट की कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।

Breaking News : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम साय के कड़े तेवर, अफसरों पर बरसे, बोले- मै करूंगा कार्रवाई
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पहुंचा हर मोहल्ले एवं गलियों तक… बच्चों के साथ विधायक वोरा ने भी कंचे-बांटी खेल में आजमाए हाथ
छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन घायल, कोंडागांव के पास हुई हादसे का शिकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को किया नमन
भिलाई तीन चरोदा में महिला की मौत: जांच में देर रात हुई कोरोना की पुष्टि, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्मांतरण के विरूद्ध धर्म जागरण पखवाड़ा…. खुर्सीपार से हुआ आगाज
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना से बड़ी राहत: करीब नौ महीने बाद देश में सबसे कम कोरोना संक्रमित… बीते 24 घंटे में 197 लोगों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?