ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएलजीए ने ली अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब, घटनास्थल पहुंचे डीजीपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएलजीए ने ली अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब, घटनास्थल पहुंचे डीजीपी

By Om Prakash Verma
Published: April 27, 2023
Share
पीएलजीए ने ली अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब, घटनास्थल पहुंचे डीजीपी
पीएलजीए ने ली अरनपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी, कहा- सरकार के हमलों का जवाब, घटनास्थल पहुंचे डीजीपी
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर हुए नक्सली हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों की दरभा डिवीजन कमेटी ने ली है। वारदात को संगठन के पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) ने अंजाम दिया था। इसे लेकर दरभा डिविजऩ के सचिव साइनाथ ने प्रेस नोट जारी किया है। इसमें कहा है कि अरनपुर हमला सरकारों की ओर से उनके ऊपर की जा रही कार्रवाई का जवाब है। वहीं दूसरी ओर डीजीपी अशोक जुनेजा समेत सीआरपीएफ के आला अफसर अरनपुर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया।

बस्तर को सैनिक छावनी में बदला गया
नक्सलियों की ओर से जारी प्रेसनोट में कहा गया है कि जनता पर किए जा रहे हमले के विरोध में यह जवाबी कार्रवाई की गई है। यह भी कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हमारे उन्मूलन की बात कही थी। इसी योजना के तहत हमारे खिलाफ युद्ध चला रहे हैं। इसके तहत अलग-अलग किस्म के सैनिक, अद्र्धसैनिक, कमांडोज को उतारकर बस्तर को सैनिक छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस भर्ती के लिए भी इसी के कारण मापदंडों को बदल दिया है।

विस्फोट की जगह का अफसरों ने किया मुआयना
दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि देने के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा समेत अन्य अफसर सीधे घटना स्थल अरनपुर पहुंचे। करीब 24 घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विस्फोट की जगह का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

CG News : राज्य स्थापना दिवस पर होगा हर जिले में भव्य राज्योत्सव, सरकार ने घोषित किए मुख्य अतिथियों के नाम
कोरोना में मरने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा मिलने की शुरुआत, आवेदन करने की आखिरी तारीख तय
CG accident : कांकेर में बाइक की ठोकर से सरकारी स्कूल शिक्षक की मौत, बाइक सवार युवक भी गंभीर
छत्तीसगढ़ में कम हुआ डीजल का रेट, टैक्स में कटौती, प्रति लीटर पर 6 रुपए लगेंगे कम… जानिए किसे मिलेगा लाभ
भिलाई के बाद अब दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल की रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव, हुए क्वारेंटाइन …. संपर्क में आने वालों से कहा करा लें जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओला कैब से जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग
Next Article श्री एकांतेश्वर महादेव कथा का तीसरा दिन, पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा – मनुष्य के कर्म ही उसके जीवन की पूंजी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?