स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 9 सितंबर को भा्रतीय पैरा एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान खिलाडिय़ों ने पीएम मोदी से अपने अनुभव साझा किए। इसी महीने सपन्न हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा था। खेलों के इस महाकुंभ में भारत के पैरा एथलीटों ने 19 पदक जीते थे जिनमें पांच गोल्ड मेडल थे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बातचीत करते हुए कई खिलाड़ी भावुक हो गए। इन एथलीटों ने कहा कि आज तक ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया।
PM Shri @narendramodi's memorable interaction with Paralympic Champions! https://t.co/QpOQmIPFNs
— BJP (@BJP4India) September 12, 2021
भारतीय पैराएथलीटों से अपनी इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री नरेंदे मोदी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कहा, कल 12 सितंबर को उन चैंपियन के साथ बातचीत होगी जिन्होंने टोक्यो में पूरे देश को गौरवान्वित किया। पीएम ने आगे कहा कि कल, 12 सितंबर को सुबह 11 बजे पैरा एथलीटों के साथ हुई दिलचस्प बातचीत जरूर देखें।
आज तक नहीं मिला ऐसा सम्मान
प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कई पैरा एथलीट बहुत भावुक हो गए। पीएम मोदी ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत परिश्रम किया है। इस दौरान खिलाडिय़ों ने कहा कि आपने पांच दिन में हमारे खेल को जन-जन तक पहुंचा दिया ऐसा आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया।




