ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी देंगे गुड गवनेंस का मंत्र, काशी में लगेगा मुख्यमंत्रियों का कुंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पीएम मोदी देंगे गुड गवनेंस का मंत्र, काशी में लगेगा मुख्यमंत्रियों का कुंभ

By @dmin
Published: December 7, 2021
Share
पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट
पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वी यूपी को मथने में जुटी भाजपा ने अब काशी को चुनावी रणनीति का केंद्र बनाने का फैसला लिया है। यही नहीं भाजपा ने काशी विश्वनाथ की नगरी से देश भर में संदेश देने का फैसला लिया है। यही वजह है कि 13 और 14 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी काशी में रहने वाले हैं और इस दौरान देश भर के भाजपा के सीएम और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सभी मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों से विकास एवं सुशासन के मुद्दों को लेकर बात करेंगे। 14 दिसंबर को गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर एक सेमिनार को भी संबोधित करने वाले हैं।

इससे पहले 13 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वानाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी गंगा आरती में शामिल होंगे और नौका विहार भी करेंगे। इस दौरान भी देश भर के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री एवं अन्य नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद अगले दिन पीएम नरेंद्र मोदी गुड गवर्नेंस पर सेमिनार में शामिल होंगे। इस दौरान वह कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रयासों पर भी बात करेंगे। इसके अलावा टीकाकरण को बढ़ावा देने को लेकर भी वह बात कर सकते हैं। यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी विहंगम योग केंद्र का भी दौरा कर सकते हैं। इसके बाद 14 दिसंबर की शाम को वह दिल्ली वापस लौट आएंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर पहुंचे हैं। यहां वह 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने खाद कारखाने और एम्स अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं। यही नहीं मेरठ से प्रयागराज को जोडऩे वाले गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 18 दिसंबर को किया जा सकता है। इस तरह भाजपा पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कई प्रोजेक्ट्स के माध्यम से चुनावी समर को साधने की तैयारी में है। यूपी के चुनाव की गंभीरता को इसी बात से समझा जा सकता है कि भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा कई दिग्गज मंत्रियों को भी प्रचार में उतारा है।

आतंकवाद पर एक और प्रहार, जम्मू-कश्मीर में बरामद हुई हथियारों की बड़ी खेप
बिलासपुर-उसलापुर के बीच बना रेल फ्लाईओवर, दूर होगी बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की समस्या
Bhilai : चौहान ग्रीन वैली में पानी पर बवाल के बाद पहुंचे विधायक रिकेश, लोगों को बताया कैसे होगा समाधान
आयुष्मान ने बताई ड्रीम गर्ल 2 की नई रिलीज डेट, पठान से की दिल की बात
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला से शुभारंभ हुआ धान खरीदी का महापर्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1.10 करोड़ से साइंस कॉलेज को मिला सर्वसुविधायुक्त कन्या छात्रावास… अरूण वोरा ने लोकार्पण कर मिनी माता के नाम किया नामकरण
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost सीएम चन्नी पर साधा निशाना, जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?