ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: हर साल 16 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल स्टार्ट-अप डे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: हर साल 16 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल स्टार्ट-अप डे

By @dmin
Published: January 15, 2022
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्ट-अप्स के साथ बातचीत के दौरान बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया कि अब से हर साल 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवसÓ के रूप में मनाया जाएगा।

भारत का झंडा बुलंद कर रहे स्टार्टअप्स
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शनिवार को स्टार्टअप कारोबारियों के साथ संवाद करते हुए इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, हमारा प्रयास देश में बचपन से ही छात्रों में इनोवेशन के प्रति आकर्षण पैदा करने का है। 9,000 से ज्यादा अटल टिंकरिंग लैब्स, आज बच्चों को स्कूलों में इनोवेट करने और नए विचारों पर काम करने का मौका दे रही हैं। मोदी ने नेशनल स्टार्ट-अप डे मनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि देश के उन सभी स्टार्ट-अप्स को, सभी इनोवेटिव युवाओं को बहुत-बहुत बधाई, जो स्टार्टअप्स की दुनिया में भारत का झंडा बुलंद कर रहे हैं।

सरकारी प्रक्रियाओं के जाल से मुक्त हो इनोवेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि स्टार्टअप्स का ये कल्चर दूर-दराज तक पहुंचे, इसके लिए हर साल 16 जनवरी को अब नेशनल स्टार्ट अप डे के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। पीएम मोदी ने उद्यमशीलता, इनोवेशन को सरकारी प्रक्रियाओं के जाल से मुक्त कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इनोवेश को प्रमोट करने के लिए संस्थागत तंत्र का निर्माण करना बेहद जरूरी है।

इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंकिंग सुधरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि इनोवेशन को लेकर भारत में जो अभियान चल रहा है, उसी का प्रभाव है कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भी भारत की रैंकिंग में बहुत सुधार आया है। वर्ष 2015 में इस रैंकिंग में भारत 81 नंबर पर था। अब इनोवेशन इंडेक्स में भारत 46 नंबर पर है।

अपने सपनों को लोकल न रखें, ग्लोबल बनाएं
पहले बेहतरीन समय में भी एक या दो ही बड़ी कंपनी बन पाती थी लेकिन बीते साल 42 यूनिकॉर्न हमारे देश में बने हैं। हजारों करोड़ रुपये की ये कंपनियां आत्मविश्वासी भारत की पहचान हैं। आज भारत तेजी से यूनिकॉर्न की सेंचुरी लगाने की तरफ बढ़ रहा है। भारत के स्टार्टअप्स खुद को आसानी से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए आप अपने सपनों को सिर्फ लोकल ना रखें बल्कि ग्लोबल बनाएं।

सरकार का बड़ा फैसला, 800 से अधिक सरकारी वकील बर्खास्त
शहनाइयों को तरस रहा है मोहलाई गाँव, जलसंकट के चलते इस गांव में नहीं ब्याही जाती बेटियां
इंस्टाग्राम पर दिखा ड्वेन जॉनसन का दम, पूरे हुए 20 करोड़ फॉलोअर्स
सबसे ज्यादा वोटों से अरुण वोरा, सबसे कम वोटों से हारे पाण्डेय
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा हुआ भारी, भाजपा को मिली 24 में से 11 सीटें बजट सत्र पर संकट के बादल: संसद के 700 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 2020 जैसी लागू होंगी पाबंदियां?
Next Article सौ दिन और 100 प्रोग्राम… यूपी चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने बनाया मेगाप्लान योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव, पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?