ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मंद पडऩे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी टीका लेने की अपील करेंगे। वह अपने सीधे संवाद के जरिए वैक्सीन को लेकर लोगों के मन फैले भ्रम को भी दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही वह कोरोना महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को लेकर भी कोई ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

Prime Minister Shri @narendramodi will address the nation at 5 PM today, 7th June.

— PMO India (@PMOIndia) June 7, 2021

देश के कई राज्यों में आज से कोरोना संबंधी पाबंदियों में ढील देनी शुरू की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि देशवासी कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतना शुरू कर दें, इसलिए भी पीएम मोदी देश से संवाद करेंगे। देश मेें पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 1 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं और इस दौरान लगभग 2400 मौतें भी दर्ज की गई हैं। हालांकि, कोरोना के घटते मामलों के बीच कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में पीएम जनता से संवाद कर उन्हें यह बता सकते हैं कि देश में वायरस कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन अभी खतरा बरकरार है।

देश में आज बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का ट्रायल भी शुरू किया गया है। एक्सपट्र्स ने आशंका जाहिर की है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर सबसे ज्यादा असर कर सकती है। ऐसे में पीएम मोदी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी संवाद कर सकते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चि_ी लिखकर यह मांग की थी कि वह डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बढ़ते हमलों के मामले में हस्तक्षेप करें। संभव है कि पीएम मोदी इस मुद्दे का भी अपने संबोधन में जिक्र करें।

अगले साल जनवरी से शुरू होगी लड़ाकू विमानों की अपग्रेडिंग, वायुसेना कर रही तैयारी
CG accident : मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, बाल कटाने दुकान जा रहे दोनों
सीएम साय ने यूपीएससी मेंछत्तीसगढ़ के सफल अभ्यर्थियों से की वीडियो कॉल पर बात, दी बधाई
छत्तीसगढ़ के इस जिले के खिलाड़ी तीरंदाजी में छाए, प्रतिष्ठित खेल अकादमियों में ले रहे प्रशिक्षण
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार शुरू, बढ़ेगा स्थानीय रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11622 people were waiting for the second dose of Covaxin 11622 लोगों को था कोवेक्सीन की द्वितीय डोज का इंतजार… विधायक वोरा की स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा, बताया प्रदेश में आई 1.41 लाख डोज़
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 234 # 07 june 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?