ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम के दौरे से पहले कच्छ में तनाव, धर्मस्थलों व दुकानों में तोडफ़ोड़, फोर्स तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम के दौरे से पहले कच्छ में तनाव, धर्मस्थलों व दुकानों में तोडफ़ोड़, फोर्स तैनात

By @dmin
Published: August 27, 2022
Share
पीएम के दौरे से पहले कच्छ में तनाव, धर्मस्थलों व दुकानों में तोडफ़ोड़, फोर्स तैनात
पीएम के दौरे से पहले कच्छ में तनाव, धर्मस्थलों व दुकानों में तोडफ़ोड़, फोर्स तैनात
SHARE

भुज (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुजरात के कच्छ जिले के भुज में सांप्रदायिक तनाव की घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम भुज के माधापुर गांव में दो समुदायों के लोगों की बीच बवाल हो गया। इस दौरान एक संप्रदाय के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के धर्मस्थल व दुकानों में जमकर तोडफ़ोड़ की। तनाव बढ़ता देख वहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

माधोपुर गांव, जहां सांप्रदायिक तनाव फैला वह ‘स्मृति वन’ से मात्र चार किलोमीटर दूर है। स्मृति वन भुज व गुजरात के भूकंप में मारे गए लोगों की याद में बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को इसका लोकार्पण करेंगे।

भुज पुलिस के अनुसार एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक धर्मस्थल व दुकानों को निशाना बनाया। सूत्रों के अनुसार भुज के बाहरी हिस्से में स्थित माधापुर गांव में रैबारी समुदाय के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान परेश रैबारी के रूप में हुई।
रैबारी युवक की हत्या से समुदाय के लोग भड़क गए। सुलेमान सना नामक युवक ने शुक्रवार सुबह चाकू से गोद दिया था। परेश की अंत्येष्टि के बाद लौट रहे लोगों ने अचानक उपद्रव शुरू कर दिया। इसी दौरान तोडफ़ोड़ की गई। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की। कच्छ पश्चिम के एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार, तनाव कम हुआ
इस बीच, पुलिस ने हत्या के आरोपी सुलेमान सना को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर करणसिंह विहोल ने दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद तनाव कम हो गया। उन्होंने बताया कि राज्य आरक्षित पुलिस (SRP) और त्वरित कार्रवाई बल (QRT) की टीमें गांव में तैनात कर दी गई हैं।

बीती शाम रैबारी समुदाय के लोगों ने मृतक परेश रैबारी का शव अस्पताल से ले जाने से इनकार कर दिया था। उनकी मांग थी कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे अंत्येष्टि नहीं करेंगे। हालांकि, सना को गिरफ्तार किए जाने के बाद समुदाय ने परेश का अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनी गुजरात दौरे पर पहुंचेंगे। वे राज्य में कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे आज अहमदाबाद में साबरमती नदी पर अटल पुल का उद्धाटन करने वाले हैं। यह पुल पैदल यात्रियों के लिए है। रविवार को पीएम मोदी कच्छ के अंजार कस्बे में वीर बालक स्मारक का भी अनावरण करेंगे। गुजरात दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खादी उत्सव को भी संबोधित करेंगे। इस उत्सव का आयोजन साबरमती रिवरफ्रंट पर किया जा रहा है। एलईडी रोशनी से सजाए गए इस रिवरफ्रंट की डिजाइन काफी आकर्षक है।

मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत
केमिस्ट्री के लिए इमैनुअल शार्पेंची और जेनफिर डाउडना को मिला नोबेल पुरस्कार
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन
ओड़िशा से निकला गांजा राजनांदगांव में पकड़ाया, पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी तस्करी… जानें कैसे फंसे शातिर
प्रयागराज महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर 22 की टेंट सिटी झुलसी… कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने पर दिया जाए जोर: सीएम बघेल
Next Article भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट कृषि के मितान बैलों के श्रृंगार व धान के गर्भ पूजन का पर्व-पोला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?