ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? महाराष्ट्र में फिर छिड़ी कांग्रेस नेता के बयान पर रार, विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रहे पवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? महाराष्ट्र में फिर छिड़ी कांग्रेस नेता के बयान पर रार, विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रहे पवार

By @dmin
Published: June 21, 2021
Share
पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? महाराष्ट्र में फिर छिड़ी कांग्रेस नेता के बयान पर रार, विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रहे पवार
पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? महाराष्ट्र में फिर छिड़ी कांग्रेस नेता के बयान पर रार, विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रहे पवार
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच ‘ऑल इज वेल’ होने की बातें भले ही कही जा रही हैं, लेकिन ऐसा दिखता नहीं है। अब कांग्रेस के सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है, जिन्होंने अगले चुनाव के बाद कांग्रेस का सीएम बनने की बात कही है। उनके इस बयान के बाद शिवसेना एक बार फिर से भड़क गई है। इसके बाद पृथ्वीराज ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस का चीफ मिनिस्टर होने का उनका बयान कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए था। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का अर्थ यह था कि चुनाव के बाद कांग्रेस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

इस बीच शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में सभी एकजुट हैं। राउत ने कहा, ‘गठबंधन में दरार पैदा करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एकजुट हैं। हम 5 साल सरकार चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्ता खोने से बेचैन बाहरी लोग हमारी सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं, लेकिन यह जारी रहेगी। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन में दरार पैदा करने की कोशिशें की जा सकती हैं, लेकिन ये सफल नहीं होंगी। इससे पहले कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर विवाद छिड़ गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव कांग्रेस अकेले ही लड़ सकती है। पटोले के इस बयान पर बरसते हुए खुद सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें जनता से किए गए वादों को पूरा करने की जरूरत है। ठाकरे ने कहा था, ‘यदि हम लोगों की समस्याओं को हल करने पर फोकस नहीं करेंगे और राजनीति में अकेले जाने की ही बातें करेंगे तो लोग हमें चप्पलों से पीटेंगे। वे हमारी पार्टी केंद्रित और अकेले लडऩे की स्वार्थी सोच की बातें नहीं सुनेंगे। ठाकरे ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनका साफ इशारा पटोले की ओर ही था। हालांकि महाराष्ट्र की राजनीति में इस बात को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं कि आखिर 8 जून को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने एक बार भी बीजेपी पर हमला नहीं बोला है।

उद्धव की ओर से बीजेपी की आलोचना न करने पर भी कयास तेज
मराठा कोटे के मुद्दे पर ठाकरे की पीएम मोदी से मुलाकात के दो दिन बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि पीएम मोदी फिलहाल देश के सर्वोच्च नेता हैं। राउत ने कहा था, ‘बीजेपी ने बीते 7 सालों में पीएम मोदी की लीडरशिप में बड़ी सफलता हासिल की है। फिलहाल पीएम मोदी देश और बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं।

क्या है शरद पवार की रणनीति, विपक्षी दलों की बुलाई बैठक?
इसी बीच महाराष्ट्र में शरद पवार की राजनीति को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से कई राउंड की बात के बाद अब शरद पवार ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। मंगलवार को इस मीटिंग के लिए उन्होंने कई दलों को आमंत्रित किया है। इस मीटिंग को 2024 की उनकी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। यह आमंत्रण शरद पवार और यशवंत सिन्हा की ओर से भेजा गया है। जिन लोगों को मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया है, उनमें आरजेडी के मनोज झा, आप के संजय सिंह और कांग्रेस के नेता विवेक तन्खा शामिल हैं।

मोबाईल की 5जी तकनीक से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई क्षेत्रों में खुलेंगे विकास के नए अवसर : सीएम बघेल
राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : कहा- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, सीएम बघेल बोले- कोई अपना, अपने ही घर आया
वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड
इस बार दीवाली होगी खुशियों वाली, भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास…. व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने चेम्बर हर मोर्चे पर तत्पर
Breaking News : छत्तीसगढ़ में घटेंगे पेट्रोल के दाम, बजट में वैट में कमी का निर्णय…. जानिए कितने होंगे कम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैठक से पहले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अपील- कांग्रेस का नेतृत्व करें सोनिया गांधी एआईसीसी की बैठक 24 को, राजनीतिक हालात पर बात करेंगी सोनिया गांधी
Next Article रेलवे ने रिजर्वेशन सिस्टम में किया बदलाव, अब देनी होंगी कुछ और नई जानकारी रायपुर-कोरबा के मध्य मिलेगी बेहतर रेल सुविधा… 5 जुलाई से सप्ताह में चार दिन चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?