भिलाई. बालोद जिले की निवासी और राज्य की बालिका फुटबॉल एकेडमी की खिलाड़ी किरण पिस्दा खेल के मैदान में पाकिस्तान की फुटबॉल टीम के साथ भिड़ेगी। किरण का चयन भारतीय टीम में हुआ है। यह टीम नेपाल में होने वाले साउथ एशियन फुटबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। किरण खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित बालिका फुटबॉल अकादमी की खिलाड़ी है। राज्य के लिए गर्व की बात है कि भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ राज्य से किरण पिस्दा का चयन हुआ है।

फॉरवर्ड पोजिशन में खेलेगी
किरण बालोद जिले की रहने वाली है, वह स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम रायपुर में खेल विभाग द्वारा संचालित बालिका फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण ले ही है। जहां फुटबॉल प्रशिक्षक शसरिता कुजूर टोप्पो उन्हें प्रशिक्षण दे रही है। किरन पिस्दा भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड पोजिशन में खेलेगी। भारत ग्रुप ए में है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा।



