ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘पाकिस्तान का बंधक है मुस्लिम देशों का यह संगठन’, जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के बयान से भारत नाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

‘पाकिस्तान का बंधक है मुस्लिम देशों का यह संगठन’, जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के बयान से भारत नाराज

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
'पाकिस्तान का बंधक है मुस्लिम देशों का यह संगठन', जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के बयान से भारत नाराज
'पाकिस्तान का बंधक है मुस्लिम देशों का यह संगठन', जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी के बयान से भारत नाराज
SHARE

न्यूयॉर्क (एजेंसी)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 48वें सत्र में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। भारत ने स्पष्ट तौर पर परिषद के लक्ष्यों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार यूएनएचआरसी के मंच का गलत इस्तेमाल अपने झूठे और दुर्भावनापूर्ण एजेंडे को फैलाने के लिए करता है। इसके अलावा भारत ने ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) पर भी हमला बोला और कहा कि इस संगठन को जम्मू-कश्मीर पर कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि यह भारत का अभिन्न अंग है। 

यूएन द्वारा चिह्नित आतंकियों को पनाह देने वाले देश है पाकिस्तान
भारत ने यूएनएचआरसी के मंच से जवाब देते हुए कहा, पाकिस्तान ऐसा देश है जो कि अपनी आंतरिक नीति के तहत यूएन द्वारा चिह्नित आतंकियों के समर्थन, उनकी ट्रेनिंग, वित्तीय सहायता और उन्हें हथियार मुहैया कराने के लिए बदनाम है। कई बहुपक्षीय संस्थान भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की वित्तीय मदद न रोक पाने और आतंकी संगठनों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के लिए चिंतित हैं।
 
भारत की तरफ से आगे कहा गया- मानवाधिकार परिषद द्वारा मुहैया कराए गए मंच का दुरुपयोग अब पाकिस्तान की आदत बन चुकी है। वह इसके जरिए हमारे देश के खिलाफ अपने झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगंडा को फैलाने के लिए इस्तेमाल करता है। मानवाधिकार परिषद इस बात से अवगत है कि पाकिस्तान लगातार परिषद का ध्यान अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों से हटाने की कोशिश में रहता है। खासकर उन जगहों से जहां पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

जम्मू-कश्मीर पर बयान के लिए ओआईसी पर जमकर बरसा भारत
भारत ने मानवाधिकार परिषद में अपने जवाब के दौरान इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी (ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन) की ओर से जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान की निंदा की। भारत ने कहा कि हमें ओआईसी के बयान पर खेद है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ओआईसी को हमारे आंतरिक मसलों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 

यूएनएचआरसी में जवाब के दौरान भारत ने कहा, ओआईसी ने खुद को असहायों की तरह पाकिस्तान द्वारा बंधक बनाने की छूट दे दी है। पाकिस्तान इस वक्त ओआईसी के जेनेवा चैप्टर की अध्यक्षता संभाल रहा है और खुद का एजेंडा आगे बढ़ाने में जुटा है। अब यह ओआईसी के सदस्य देशों का फैसला है कि वह पाकिस्तान को अपनी मनमर्जी चलाने देगा या नहीं।

श्री रामलला दर्शन योजना: दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम हुआ रवाना
76 दिन बाद आजाद वुहान, खुला लॉकडाउन
नारायणपुर में मुठभेड़ : एक महिला सहित तीन नक्सली ढेर, जवानों की सर्चिंग जारी
17 के एवज में केवल 7 करोड़ जमा…. अब पेनाल्टी के साथ रिसाली निगम वसूलेगा टैक्स… 30 नवंबर 2020 के बाद 5 प्रतिशत पेनाल्टी
लॉकडाउन में बेच रहे थे सामान: निगम की टीम ने लगाया 9650 रुपए जुर्माना…. निगम की टीम लगातार कर रही है मॉनिटरिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिम कार्ड के लिए फिजिकल फॉर्म का झंझट खत्म, डिजिटल KYC से मिलेगा नया कनेक्शन सिम कार्ड के लिए फिजिकल फॉर्म का झंझट खत्म, डिजिटल KYC से मिलेगा नया कनेक्शन
Next Article Public problem redressal camp started in the wards वार्डों में शुरू हुआ जनसमस्या निवारण शिविर.. पहले दिन 17 आवेदन का हुआ निराकरण… निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शिविर स्थलों का लिया जायजा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?