ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बीते तीन दिन में 10 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पांच स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बीते तीन दिन में 10 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल, जांच में जुटी पुलिस

By Om Prakash Verma
Published: July 16, 2025
Share
पांच स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बीते तीन दिन में 10 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल, जांच में जुटी पुलिस
पांच स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बीते तीन दिन में 10 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल, जांच में जुटी पुलिस
SHARE

दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और वसंत वैली स्कूल में ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। वहीं अब तक पांच स्कूलों को आज धमकी भरे ई-मेल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

Delhi | A bomb threat was received via email at Dwarka's St. Thomas School and Vasant Valley School in Delhi. The investigation is underway. Nothing suspicious has been found yet: Fire Department

— ANI (@ANI) July 16, 2025

सबसे पहले द्वारका के सेंट थॉमस और वसंत कुंज इलाके के वसंत वैली स्कूल को धमकी मिली थी। जिसके बाद मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, रिचमंड ग्लोबल स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बॉम्ब स्क्वायड, डॉग स्क्वाड और साइबर एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दोनों स्कूलों को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया है।

तीन दिन में 10 स्कूलों और कॉलेज को मिली धमकी
बम की खबर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को आज सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियां मिली हैं।

#WATCH | Delhi | Visuals from Dwarka's St. Thomas School that received a bomb threat today. Delhi Police is present at the spot. The investigation is underway. Nothing suspicious has been found yet. https://t.co/xFqTkHder2 pic.twitter.com/0TmvXxqokr

— ANI (@ANI) July 16, 2025

स्टीफन कॉलेज व सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले, नेवी चिल्ड्रन स्कूल और सीआरपीएफ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की जांच चल ही रही थी कि मंगलवार को डीयू के सेंट स्टीफन कॉलेज और छावला के सेंट थॉमस स्कूल के लिए ईमेल आ गए। किसी ने ईमेल कर स्कूल में आरडीएक्स और आईईडी रखे होने की जानकारी दी।

ईमेल देखते ही स्कूल व कॉलेज की ओर से तुरंत पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल व कॉलेज परिसर को खाली करवाकर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हांलाकि टीम को वहां से कुछ नहीं मिला। अच्छी तरह तलाशी लेने के बाद पुलिस ने इसे हॉक्स करार दिया। लोकल पुलिस साइबर एक्सपर्ट से मदद से ईमेल करने वाले आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि किसी ने परेशान करने के लिए ऐसी हरकत की है।

वर्ष 2024 में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों व अस्पतालों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल प्राप्त हुए थे। उन मामलों की अभी भी जांच जारी है। ईमेल करने वाले प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल कर इस तरह के ईमेल कर रहे हैं। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के मुताबिक किसी ने ईमेल कर बताया है कि कॉलेज की लाइब्रेरी में 4 आईईडी बम और दो आरडीएक्स रख दिए हैं। ठीक दो बजे यह फट जाएंगे।

नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ महापर्व
पार्टनर, तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है? महाराष्ट्र में फिर छिड़ी कांग्रेस नेता के बयान पर रार, विपक्षी दलों की मीटिंग बुला रहे पवार
अमलेश्वर में तलवार से युवक पर हमला, पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने मार कर किया अधमरा
Bhilai Breaking : नेहरू नगर चौक पर देर रात बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, जानिए क्या है मामला पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, जानिए क्या है मामला
Next Article shreekanchanpath 273 # 16 July 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?