ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच लोगों ने की फरियादी से मारपीट, पुलिसकर्मी को कुत्ते से कटवाया, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

पांच लोगों ने की फरियादी से मारपीट, पुलिसकर्मी को कुत्ते से कटवाया, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

By Om Prakash Verma
Published: June 18, 2025
Share
पांच लोगों ने की फरियादी से मारपीट, पुलिसकर्मी को कुत्ते से कटवाया, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
पांच लोगों ने की फरियादी से मारपीट, पुलिसकर्मी को कुत्ते से कटवाया, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
SHARE

जशपुर। बगीचा थाना परिसर में एक बेहद अजीब और गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने न केवल एक फरियादी से मारपीट की, बल्कि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को अपने पालतू कुत्ते से कटवाया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बीते 16 जून की रात करीब 12 बजे का है।

बगीचा निवासी दीपक जायसवाल मारपीट की शिकायत लेकर थाना पहुंचा था। तभी वहां निवासी झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले, वर्तमान में बगीचा बस स्टैंड पारा वार्ड नंबर 07 में रह रहे जाकिर हुसैन व उनके परिवार के सदस्य थाना पहुंचे और फरियादी दीपक जायसवाल व उसके साथियों से मारपीट करने लगे। थाने में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक धनेश्वर राम ने जब आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस झूमा-झटकी में आरक्षक नीचे गिर पड़े। तभी आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर पुलिसकर्मी को काटने के लिए उकसाया, जिससे कुत्ते ने आरक्षक धनेश्वर राम के पैर में गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी संतलाल आयाम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर सुबह रेड कार्रवाई की गई और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं

  1. जाकिर हुसैन (55) 2. सागीर हुसैन (22) 3. रिजवाना खातून (42) 4. सहेला खातून (23) 5. सबीना खातून (25) सभी आरोपी मूलत: कोरिया कर्मा, थाना बरही, जिला हजारीबाग (झारखंड) के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 118(1), 191(2), 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस पर हमला करने और कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।

ई-पॉस के जरिए अब खाद्यान्न का वितरण, राशन कार्डधारी अपनी पसंद की दुकानों से प्राप्त कर सकेंगे खाद्यान्न सामग्री
दंतेवाड़ा में इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर, सिर पर घोषित था 1 लाख रुपये का इनाम
वनांचल गांव सोनवाही की फूलबतिया बाई बैगा को प्रधानमंत्री जनमन आवास से मिला सपनों का आशियाना
Upcoming Show: ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’ में तुलसी के मुख्य किरदार को अभिनेत्री अक्षिता ने बताया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ में कल मिले 2284 नए कोरोना मरीज, 16 कोरोना मरीजों की हुई मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाइक लेकर दुकान के अंदर घुसा बेटा, नशे की हालत में पिता पर किये ताबड़तोड़ चाकू से कई वार, कैमरे में कैद हुई घटना बाइक लेकर दुकान के अंदर घुसा बेटा, नशे की हालत में पिता पर किये ताबड़तोड़ चाकू से कई वार, कैमरे में कैद हुई घटना
Next Article CG Cabinet Meeting: रूफटॉप संयंत्र लगाने मिलेगी वित्तीय सहायता, अनुकंपा नियुक्ति की कंडिका में भी संशोधन, जानिए केबिनेट में और क्या लिए महत्वपूर्ण फैसले CG Cabinet Meeting: रूफटॉप संयंत्र लगाने मिलेगी वित्तीय सहायता, अनुकंपा नियुक्ति की कंडिका में भी संशोधन, जानिए केबिनेट में और क्या लिए महत्वपूर्ण फैसले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?