ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहले दिन सीसीएम की ओपीडी में आये 31 मरीज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल से लोगों को मिली बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पहले दिन सीसीएम की ओपीडी में आये 31 मरीज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल से लोगों को मिली बड़ी राहत

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
सीसीएम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 1 अगस्त से
सीसीएम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 1 अगस्त से
SHARE

मरीजों ने कहा कि बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क मिल रहीं, बहुत अच्छी बात है
दुर्ग/ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सालय में आज ओपीडी आरंभ हो गया। इस शासकीय अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा जांच की नि:शुल्क सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। आज यहां पहले दिन 31 मरीज आये। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के डीन डा. प्रदीप कुमार पात्रा ने बताया कि आज सबसे ज्यादा मेडिसीन में मरीज आये। इसके अलावा ईएनटी, आई, गायनिक, आर्थोपैडिक और स्किन के मरीजों ने अपना इलाज कराया। डा. पात्रा ने बताया कि मरीजों के परिजनों में काफी खुशी देखी गई। डा. पात्रा ने बताया कि अभी अस्पताल में मेडिसीन, अस्थि रोग, नेत्र रोग, कान नाक गला आदि में ओपीडी आरंभ हुआ है। शीघ्र ही अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति के साथ ही सर्जरी की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि आज डा. विष्णु दत्त संचालक चिकित्सा शिक्षा के साथ ही डीन डा. पात्रा एवं अस्पताल अधीक्षक डा. अतुल मनोहर देशकर ने भी चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मरीजों के परिजनों से मिले। ओपीडी में आये मरीजों के परिजनों ने उन्हें बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। अब आसपास के मरीजों को भी अच्छा इलाज मिल जाएगा। प्राइवेट हास्पिटल में इलाज में काफी खर्च आ जाता है। यहां विशेषज्ञ डाक्टर हैं। मरीजों से अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने भी चर्चा की। मरीजों ने बताया कि डाक्टर ने हमें पर्याप्त समय दिया। सीसीएम के सरकारी अस्पताल बन जाने से हम लोग बहुत खुश हैं। सरकार का यह निर्णय सबके लिए बहुत उपयोगी हैं। उल्लेखनीय है कि सीसीएम में विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधोसंरचना में भी काफी काम किया गया है जिससे अस्पताल हाइटेक रूप से हेल्थ की बढिय़ा सुविधाएं देने तैयार हैं।

उल्लेखनीय यह भी है कि दुर्ग जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा काम हुआ है। जिला अस्पताल को अपडेट किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति की गई है। संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में ब्लाक लेवल पर भी बढिय़ा काम हुआ है और लोगों को सीजेरियन डिलीवरी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा। जिला अस्पताल के बाद सीसीएम में भी इलाज की मजबूत अधोसंरचना खड़ी हो जाने से लोगों को बढिय़ा स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क मिल पा रही हैं।

shreekanchanpath 19 # 31 October 2024
रिसाली निगम के 10 हैण्ड पंप का पानी दुषित, बीमारी न हो इसलिए पानी का उपयोग नहीं… समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश
पायलट की बगावत से उनकी रिहाई को जोड़ने पर भड़के उमर अब्दुल्ला, भूपेश बघेल पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
शिवसेना UPA का हिस्सा नहीं, गठबंधन महाराष्ट्र तक ही सीमित: अशोक चव्हाण
रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं निःशुल्क तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था बारिश से पहले नालों की साफ सफाई कर लें, शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Next Article खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर बंद दुकान को बिजली विभाग ने थमाया 46 हजार का बिजली बिल, धमधा ओवरब्रिज में हो रही घटनाओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचा प्रकरण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?