ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पशु स्वास्थ्य और पशु नस्ल सुधार के लिए पश्चिमी राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन अग्रसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पशु स्वास्थ्य और पशु नस्ल सुधार के लिए पश्चिमी राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन अग्रसर

By Om Prakash Verma
Published: March 11, 2025
Share
पशु स्वास्थ्य और पशु नस्ल सुधार के लिए पश्चिमी राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन अग्रसर
पशु स्वास्थ्य और पशु नस्ल सुधार के लिए पश्चिमी राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन अग्रसर
SHARE

पशुपालकों की आय बढ़ाने और पशुधन को स्वस्थ व उन्नत बनाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में पशु नस्ल सुधार के लिए पशु स्वास्थ्य शिविरों और किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 62 पशु स्वास्थ्य शिविर और 67 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं ।

नस्ल सुधार और आधुनिक पशुपालन तकनीक
इन शिविरों में पशु नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि स्थानीय पशुधन को अधिक उत्पादक और रोगप्रतिरोधी बनाया जा सके। विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को आधुनिक प्रजनन तकनीकों, पोषण प्रबंधन और नस्ल सुधार के तरीकों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे अपने पशुओं की देखभाल वैज्ञानिक ढंग से कर सकें।

किसान प्रशिक्षण: ज्ञान से आत्मनिर्भरता की ओर
अदाणी फाउंडेशन न केवल पशुधन के स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है, बल्कि किसानों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों से प्रशिक्षित करने के लिए विशेष 67 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर चुका है। और इसके साथ ही किसानों को कृषि विश्व विद्यालय मंडोर, जोधपुर में एक्सपोजर विजिट करवाई गई जहां किसानों को प्रशिक्षण में उत्म किस्म की खेती करना, किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, चारा प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य देखभाल और आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी दी गई । तथा किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पशुपालकों को स्वास्थ्यकर तरीके से अपने पशुओं की देखभाल करने और अपनी आय में वृद्धि करने में सहायता मिल रही है।

स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान
इन शिविरों में बीमार पशुओं की जांच कर मुफ्त दवाइयां वितरित की जा रही हैं, जिससे पशुओं को संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचाया जा सके। इसके अलावा, टीकाकरण, कृमिनाशक उपचार और संतुलित आहार के महत्व पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

स्थानीय पशुपालकों को मिल रहा लाभ
ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इन शिविरों और किसान प्रशिक्षणों से हजारों पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं। बेहतर नस्ल और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से किसानों को दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुधन की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिल रही है। पशुपालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपनी आय बढ़ाने और पशुओं के स्वास्थ्य को सुधारने में महत्वपूर्ण बताया है।

अदाणी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता
अदाणी फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में और अधिक से अधिक गांव-गांव और ढाणियों में यह पशु स्वास्थ्य शिविर और किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक पशुपालकों और किसानों को लाभ मिल सके।

Dry Day : दुर्ग जिले में दो दिन के लिए शराब की दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
भारत में कोरोना: नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी…. बीते 24 घंटे में मिले 2.11 लाख नए केस… 3842 की मौत
तालिबान बोला- हमारा दूसरा घर है पाकिस्तान, मजहब भी है एक, जानिए भारत को लेकर क्या कहा
रेल यात्री जान लें…. आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, 8 घंटे पहले तैयार होगी रिजर्वेशन चार्ट… जानिए क्या है नए नियम?
रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल सहित छत्तीसगढ़ के पांच हॉस्पिटलों पर जुर्माना, निलंबन की भी हुई कार्रवाई… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : एसपी जितेन्द्र शुक्ला की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक सहित तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
Next Article दो माह में यातायात विभाग ने 50 लाख से ज्यादा का किया जुर्माना, 12 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर कार्रवाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?