ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिपथ के सौंदर्य देख कर देश दुनिया के लोग श्री राम के चरणों मे शीश नवायेंगे- मंत्री अमरजीत भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

परिपथ के सौंदर्य देख कर देश दुनिया के लोग श्री राम के चरणों मे शीश नवायेंगे- मंत्री अमरजीत भगत

By @dmin
Published: June 16, 2022
Share
SHARE

अम्बिकापुर । आषाढ़स्य प्रथम दिवसे के अवसर पर आयोजित रामगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के पुरातत्व एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालयीन एवं आमंत्रित कलाकारों के द्वारा सरगुजिहा और छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक व आधुनिक गीत-संगीत से रामगढ़ झंकृत हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि रामगढ़ भगवान श्री राम के वनवास काल का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। रामगढ़ की भूमि भगवान श्री राम के चरण धूलि से पवित्र है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राम वन गमन परिपथ के माध्यम से वनवास काल में प्रभु श्री राम जिन स्थलों से होकर गुजरे थे उन स्थलों को संरक्षित व विकसित करने का काम कर रही है।

इस परिपथ के माध्यम से पूरे प्रदेश के ऐतिहासिक और धर्मिक स्थलों का ऐसा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जिसे देख कर देश दुनिया के लोग श्री राम के चरणों मे शीश झुकायेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से रामगढ़ महोत्सव का दोनों दिनों का आयोजन रामगढ़ में ही हो रहा है यह अच्छा निर्णय है। रामगढ़ की भव्यता दिनों दिन बढ़ती जाएगी। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने कहा कि रामगढ़ भगवान श्री राम के चरण कमल से पावन धरा है। इसको सहेजने और विकसित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम को बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्री राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया । कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि रामगढ़ महोत्सव को इस बार बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।

शोध संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ निलिम्प त्रिपाठी ने कहा कि सरगुज़ा अंचल में फैले ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक स्थलों के संबंध में प्रामाणिक जानकारी के लिए डाटाबेस तैयार करना चाहिए। इसके साथ ही यहां कालिदास शोध अकादमी की स्थापना भी होनी चाहिए जिससे कि इस क्षेत्र के शोधार्थियों को नई पहचान मिले। बड़ी संख्या में जुटे दर्शक- महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। पूरा दर्शक दीर्घा खचाखच भरा हुआ था। पारंपरिक नर्तक दल करमा, शैला ने भी ग्रामीणों को खूब भाया।
शाम ढलते ही हुई झमाझम बारिश- कार्यक्रम के सुरुआत में तेज धूप थी लेकिन शाम ढलते ही अचानक मौसम बदला और झमा-झम बारिश की बौछार ने आषाढ़ के प्रथम दिवस का स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा, पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री दीपक मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, डीएफओ श्री पंकज कमल, श्यामलाल जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, इरफान सिद्दीकी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Big Accident in Chhattisgarh : कार व बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, देर रात हाइवे पर हुआ हादसा
बाढ़ पीड़ित परिवारों को रेडक्राॅस सोसायईटी द्वारा किचन सेट और हाईजीन किट का किया गया वितरण
वन मंत्री अकबर ने की हरियर छत्तीसगढ़ कोष वृक्षारोपण कार्यक्रम की समीक्षा…. उद्योगों द्वारा कोष में देय राशि शीघ्र जमा करने दिए निर्देश
जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल: कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना
दुश्मन की तोपों का काल: डीआरडीओ ने किया लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
Next Article बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?