ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
पंडरी हॉट परिसर में राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
SHARE

खादी ग्रामोद्योग के उत्पाद का हो रहा प्रदर्शन-सह-विक्रय
छत्तीसगढ़ में साढ़े चार लाख लोगों के जीवनयापन का जरिया बना ग्रामोद्योग: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
दस दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 22 से 31 मार्च तक

रायपुर। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने रायपुर स्थित पंडरी छत्तीसगढ़ हाट परिसर में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं खादी और ग्रामोद्योग आयोग से पंजीकृत विभिन्न राज्यों के वित्त पोषित और पंजीकृत इकाईयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के परंपरागत खादी वस्त्र, रेशम वस्त्र, हाथकरघा वस्त्र, बेलमेटल, बांसशिल्प, बनारसी, चंदेरी, भागलपुरी, राजस्थानी आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार एवं अतिथिगणों ने इस मौके पर प्रदर्शनी स्थल पर लगे स्टॉलों का मुआयना किया और बुनकरों एवं शिल्पियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रामोद्योग विभाग के सभी घटकों के माध्यम से राज्य में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को जाीवनयापन का अवसर सुलभ हुआ है। कोरोनाकाल की विषम परिस्थितियों में भी जहां रोजी-रोटी के लिए घर से निकलना मुश्किल था, ऐसे समय में भी ग्रामोद्योग विभाग ग्रामीणों को घर में ही रोजगार उपलब्ध कराया है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब टीम वर्क के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस 10 दिवसीय प्रदर्शनी में बुनकरों और शिल्पकारों के उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने की। प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और प्रायोजक खादी तथा ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से किया गया है।

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पंडरी में आयोजित प्रदर्शनी सह-विक्रय मेला 22 से 31 मार्च तक प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजनता के लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी व विक्रय हेतु 50 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी सजाए गए हैं। दस दिवसीय आयोजन के दौरान प्रत्येक दिवस संध्या 7 बजे से संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। यहां छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा फैशन शो का भी आयोजन किया जायेगा। प्रदर्शनी में आम जनता का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

गौरतलब है कि बोर्ड में संचालित राज्य शासन की योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत ग्रामीण अंचलों में निवासरत बेरोजगारों को विभिन्न प्रकार के सेवा क्षेत्र एवं विनिर्माण क्षेत्र में कुटीर उद्योग स्थापित करने हेतु लोन प्रदाय कर अनुदान का लाभ दिया जाता है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, बोर्ड के उत्पादन केन्द्रों में निर्मित खादी वस्त्रों तथा वित्त पोषित इकाईयों द्वारा उत्पादित ग्रामोद्योग सामग्रियों के प्रचार-प्रसार एवं विपणन हेतु एक बाजार व्यवस्था के तहत सतत प्रयत्नशील रहा है। बोर्ड द्वारा इसके लिए समय-समय पर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक ग्रामोद्योग सुधाकर खलखो, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रेखा शुक्ला और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एसीबी के हत्थे चढ़ी महिला इंसपेक्टर, रायपुर में दहेज प्रताड़ना केस में मांग रही थी रिश्वत… रंगे हाथों पकड़ाई
सीएम भूपेश बघेल ने ली पूर्व सीएम डॉ रमन पर चुटकी, कहा- ठग के साथ ठगी… जानिए क्यों कहना पड़ा ऐसा
CG Big News : बीच बारात से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, लड़की पक्ष सहित परिजन रह गए हैरान… जानिए क्या है वजह
सार्वजनिक स्थलों में बिना मास्क पाए जाने पर लगेगा अब 500 रूपए जुर्माना…. छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश
कलेक्टर आकाश छिकारा समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया विशेष जोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्रकारों ने अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया पत्रकारों ने अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया
Next Article विश्व जल दिवस के अवसर पर वनमण्डल द्वारा रिचार्ज पिट निर्माण का किया गया शुभारंभ विश्व जल दिवस के अवसर पर वनमण्डल द्वारा रिचार्ज पिट निर्माण का किया गया शुभारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?