ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब विस चुनाव हेट स्पीच: सिद्धु के सलाहकार मुस्तफा खा रहे खुदा की कसम, विवादित बोल पर बवाल, देखे वीडियों
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब विस चुनाव हेट स्पीच: सिद्धु के सलाहकार मुस्तफा खा रहे खुदा की कसम, विवादित बोल पर बवाल, देखे वीडियों

By @dmin
Published: January 23, 2022
Share
पंजाब विस चुनाव हेट स्पीच: सिद्धु के सलाहकार मुस्तफा खा रहे खुदा की कसम, विवादित बोल पर बवाल, देखे वीडियों
पंजाब विस चुनाव हेट स्पीच: सिद्धु के सलाहकार मुस्तफा खा रहे खुदा की कसम, विवादित बोल पर बवाल, देखे वीडियों
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार और राज्य के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा पर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल मालेरकोटला में एक कार्यक्रम के दौरान मुस्तफा ने कहा कि अगर हिंदुओं को उनके जलसे के सामने जलसा करने की इजाजत दी गई तो वह ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि संभालना मुश्किल हो जाएगा। इस वीडियो के वायरल होने से पंजाब की सियासत गरमा गई है। जहां विपक्ष ने इस मामले में हमलावर रवैया अख्तियार कर लिया है, वहीं कांग्रेस में भी इसका विरोध होने लगा है।

चुनाव आयोग से शिकायत करेगी भाजपा
मोहम्मद मुस्तफा के घृणित भाषण के खिलाफ मुखर हुई भाजपा ने इसके विरोध में भारतीय चुनाव आयोग में शिकायत करने का फैसला किया है। साथ ही पार्टी पंजाब का माहौल बिगाडऩे और दंगा भड़काने को लेकर बनती धाराओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करेगी। पार्टी ने कहा कि इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को आगे आकर जवाब देना होगा।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बताएं कि मोहम्मद मुस्तफा को मोहरा बनाकर पंजाब में वो कौन से हालात पैदा करना चाहते हैं? क्या पंजाब को कश्मीर बनाना चाहते हैं? क्या पंजाब में फिर से 80 के दशक जैसा हालात पैदा करने चाहते हैं? क्या पंजाब में सिर्फ एक विशेष कौम के लिए जलसे का अधिकार है?

FIR lodged against Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu's advisor Mohammad Mustafa.

— ANI (@ANI) January 23, 2022

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी बताएं की मोहम्मद मुस्तफा को मोहरा बनाकर पंजाब में वो कौन से हालात पैदा करना चाहते हैं?

क्या पंजाब को कश्मीर बनाना चाहते हैं?
क्या पंजाब में फिर से 80 के दशक जैसा हालात पैदा करने चाहते हैं?
क्या पंजाब में सिर्फ एक विशेष कौम के लिए जलसे का अधिकार है? https://t.co/TP7BaxYRF8

— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 22, 2022

मुस्तफा के इस वीडियो के खिलाफ भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर लिखा कि यह हेट स्पीच है। मुस्तफा सांप्रदायिक दंगे भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शाजिया इल्मी ने इसके साथ ही चुनाव आयोग से मुस्तफा के बयान पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की और रजिया सुल्ताना के मालेरकोटला से चुनाव लडऩे पर रोक लगाए जाने की भी मांग की है।

कांग्रेस सांसद बिट्टू ने की माफी की मांग
लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने मुस्तफा का वीडियो ट्वीट किया और कहा कि पंजाब के पूर्व डीजीपी और एक कांग्रेस वर्कर के रवैये और भाषा सुनकर उन्हें झटका लगा है। पंजाब धार्मिक सौहार्द का शानदार उदाहरण है, जहां सिख, हिंदू, ईसाई और मुस्लिम एक समुदाय की तरह रहते हैं। मुस्तफा का बयान न केवल सांप्रदायिक सौहार्द के लिए नुकसानदेह है बल्कि कांग्रेस के सेक्युलर आदर्श के भी उलट है। हिंसा के इस उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कोई भी चुनाव पंजाब की शांति से बड़ा नहीं है। मुस्तफा को माफी मांगनी चाहिए। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने प्रत्यक्ष रूप से कुछ न कहकर सिर्फ इतना कहा कि पंजाब एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है और यह सभी समुदायों से समान रूप से संबंधित है।

आप ने की निंदा
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि पूर्व डीजीपी मुस्तफा द्वारा भड़काऊ टिप्पणी का उद्देश्य पंजाब की शांति, सद्भाव, कानून व्यवस्था को बिगाडऩा है। मुस्तफा कोई सामान्य आदमी नहीं हैं, वे कांग्रेस मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं, सीएम चन्नी के करीबी सहयोगी हैं और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के सलाहकार हैं। उनकी टिप्पणी पंजाब, पंजाबी, पंजाबियत के खिलाफ है।

क्या कह रहे हैं मुस्तफा
वायरल वीडियो में मोहम्मद मुस्तफा यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘मैं अल्लाह की कसम खाकर कहता हूं कि इनका कोई जलसा नहीं होने दूंगा। मैं कौमी फौजी हूं और आरएसएस का एजेंट नहीं हूं, जो डरकर घर में घुस जाऊंगा। अगर दोबारा इन्होंने ऐसी हरकत की तो खुदा की कसम घर में घुस कर मारूंगा। मैं आज सिर्फ वार्निंग दे रहा हूं। मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा, बल्कि कौम के लिए लड़ रहा हूं। मैं पुलिस और प्रशासन को यह बता देना चाहता हूं कि अगर फिर से ऐसी हरकत हुई और मेरे जलसे के बराबर में हिंदुओं को जलसे की इजाजत दी गई तो ऐसे हालात पैदा करूंगा कि संभालना मुश्किल हो जाएगा।Ó

वैशाली नगर में 22 को मेगा जॉब फेयर, एसआर हॉस्पिटल में रिक्त 121 पदों पर होगी भर्ती… विधायक रिकेश ने की पहल
Inauguration of Ram Van Gaman Tourism Circuit: सीएम बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का किया अनावरण
सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं और कहा महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से पाया मुकाम
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
CG Breaking : जली कार में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिर्हसल: गणतंत्र दिवस की पूर्व राजपथ पर गोधन न्याय योजना को दर्शाती छत्तीसगढ़ की झांकी, देखें…तस्वीरें रिर्हसल: गणतंत्र दिवस की पूर्व राजपथ पर गोधन न्याय योजना को दर्शाती छत्तीसगढ़ की झांकी, देखें…तस्वीरें
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोना चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?