ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में आप को रोकने में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, बिजली बिल माफी के बाद चला आम आदमी वाला दांव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब में आप को रोकने में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, बिजली बिल माफी के बाद चला आम आदमी वाला दांव

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
पंजाब में आप को रोकने में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, बिजली बिल माफी के बाद चला आम आदमी वाला दांव
पंजाब में आप को रोकने में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, बिजली बिल माफी के बाद चला आम आदमी वाला दांव
SHARE

पंजाबा (एजेंसी)। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने खुद को आम आदमी बताया। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का प्रतिनिधि हूं। प्रदेश में आम आदमी का शासन स्थापित हो गया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए सीएम चन्नी ने जान-बूझकर यह दांव खेला है। बता दें कि पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

कांग्रेस की फूट का फायदा उठाने में लगी है आम आदमी पार्टी
पंजाब में सियासी गुणा-गणित का आंकड़ा फिट बैठाने के लिए कांग्रेस ने दलित विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को वहां का नया मुख्यमंत्री बनाया है। चन्नी ने भी शपथ ग्रहण करते ही इस दिशा में कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। अपनी पहली ही प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने खुद को आम आदमी बताकर यहां आम आदमी पार्टी की हवा निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पंजाब में जब कांग्रेस पार्टी में विवाद चल रहा था तब भी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने उसका फायदा उठाने की कोशिश की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को राखी सावंत बता दिया था।

आप का पिछले चुनाव का प्रदर्शन नहीं भूली है कांग्रेस
पंजाब में कांग्रेस पार्टी भाजपा से बड़ा खतरा आम आदमी पार्टी को मानती है। वजह, किसानों के मुद्दे पर भाजपा पहले ही बैकफुट पर है। वहीं आम आदमी पार्टी हर तरह से पंजाब में हावी होने की तैयारी में है। 2017 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने यहां 20 सीटों पर जीत हासिल की थी और सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं इस साल भी चुनाव में बेहतर करने के लिए वह पूरा जोर लगा रही है। आम आदमी पार्टी ने हर राज्य की तरह ही पंजाब में भी मुफ्त बिजली देने का वादा कर रखा है। इसके अलावा वह पंजाब में मुहिम चलाकर लोगों से एक नई पार्टी को मौका देने की बात कह रही है। ऐसे में चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद को आम आदमी कहकर और सभी बकाया बिजली बिलों को माफ कर आम आदमी की मुश्किलें बढ़ाने का पूरा इंतजाम कर लिया है।

लॉकडाउन में जागरुकता के लिए ऐसा भी होता है…. पुलिस अधिकारी सड़कों पर गीत गाकर लोगों को कर सतर्क…. छावनी थाना प्रभारी की अनोखी पहल
शाहीन बाग पर सुप्रीम कोर्ट: खारिज की पुनर्विचार याचिका…. कोर्ट ने कहा अपनी मर्जी से लोग नहीं कर सकते कहीं भी धरना प्रदर्शन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के नवनिर्मित ऑडिटोरियम एवं ट्रामा सेन्टर का किया लोकार्पण…. बस्तर को 19 ग्रामीण सड़कों सहित कई निर्माण कार्यों की सौगात
तेज हुई चीनी सामान के बहिष्कार की मांग, 10 जून से CAIT देशभर में छेड़ेगा अभियान
पाकिस्तान की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 337 # 20 september 2021
Next Article कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव दिल्ली दौरे को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा – हर दौरा राजनीतिक कारणों से नहीं होता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?