ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब के 32 किसान संगठनों की अहम बैठक आज, किया जाएगा अगली रणनीति का एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंजाब के 32 किसान संगठनों की अहम बैठक आज, किया जाएगा अगली रणनीति का एलान

By @dmin
Published: November 20, 2021
Share
लाल किले पर हुई हिंसा और धार्मिक झंडा लगाने के संबंध में राजद्रोह का केस दर्ज
लाल किले पर हुई हिंसा और धार्मिक झंडा लगाने के संबंध में राजद्रोह का केस दर्ज
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद पंजाब के 32 किसान संगठनों की आज बैठक होने जा रही है।  दोपहर 2 बजे पंजाब के किसान संगठनों की बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति तैयार करने पर मंथन किया जाएगा। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की आज होने वाली बैठक टल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को सिंघू बार्डर पर 1 बजे संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी। बैठक के बाद किसानों की अगली रणनीति का एलान किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कानूनों को वापस लेने का एलान किया। पीएम मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक साल से ज्यादा समय से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की और अपने खेत व परिवार के बीच लौटने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि अगले महीने संसद के शीतकालीन सत्र में तीनों कृषि कानून को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

इधर, कुछ किसान संगठनों ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं, किसान संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन खत्म नहीं करने का एलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि किसान आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा। संसद सत्र में कानून वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसके बाद ही किसान आंदोलन खत्म करेंगे। 

तत्काल खत्म नहीं होगा आंदोलन- टिकैत
टिकैत ने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून और किसानों से संवाद करने के लिए कमेटी बनाई जाए। टिकैत ने कहा कि 10 हजार से ज्यादा किसानों पर मुकदमे दर्ज हैं उसका क्या होगा। 

राहुल गांधी ने साधा निशाना
कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया,  देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान! 

इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
बजट पर बोले सीएम साय – देश के समावेशी विकास का बजट, आर्थिक विकास को मिलेगी गति, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार मासूमों की गई जान, दंपत्ति की हालत गंभीर
बाबा गुरू घासीदास जयंती: मनखे-मनखे एक समान के संदेश को जीवन में उतारने की जरूरत: मुख्यमंत्री बघेल
CG Crime : शराब के लिए सनकी ने महिला को मार डाला, पैसे देने से मना करने पर किया कांड.. आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good news for Team India before Test series रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया शाहिद अफरीदी के छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण सड़क हादसा: वैन-टैंकर की भिड़ंत में पांच की मौत, तीन घायल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?