ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजशीर में संघर्ष: 600 तालिबानियों की मौत 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके, अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पंजशीर में संघर्ष: 600 तालिबानियों की मौत 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके, अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका

By @dmin
Published: September 5, 2021
Share
पंजशीर में संघर्ष: 600 तालिबानियों की मौत 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके, अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका
पंजशीर में संघर्ष: 600 तालिबानियों की मौत 1000 से ज्यादा ने घुटने टेके, अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका
SHARE

काबुल (एजेंसी)। तालिबान के लिए अफगानिस्तान का पंजशीर टेढ़ी खीर बन गया है। यहां पर कब्जे के लिए अभी भी संघर्ष जारी है। बार-बार तालिबान दावा कर रहा है कि उसके लड़ाकों ने पंजशीर को अपने कब्जे में ले लिया है, लेकिन अफगान प्रतिरोधी मोर्चे की ओर से इस दावे को खारिज किया जा रहा है।

अब एक बार फिर खबर सामने आई है कि तालिबान और अफगान प्रतिरोधी मोर्च के बीच जारी संघर्ष में 600 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। न्यूज एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक प्रतिरोधी मोर्चे के प्रवक्ता फहीम दश्ती ने ट्वीट किया है कि उनके लड़ाकों ने 600 से ज्यादा तालिबानी मार तो गिराए ही हैं। एक हजार से ज्यादा ने आत्मसमर्पण भी कर दिया है। यह लड़ाई शनिवार की बताई जा रही है। 

तालिबान का दावा चार जिलों पर जमाया कब्जा 
एक तरफ अफगान प्रतिरोधी मोर्चे ने 600 तालिबानियों को मार गिराने का दावा किया है तो दूसरी ओर तालिबान का कहना है कि उसने पंजशीर प्रांत के सात में से चार जिलों पर कब्जा जमा लिया है। अल जजीरा के मुताबिक, तालिबान के एक नेता का कहना है कि हमारी लड़ाई जारी थी और लड़ाके गवर्नर हाउस की ओर से बढ़ रहे थे, लेकिन रास्ते में बारूदी सुरंगों के कारण लड़ाई धीमी पड़ गई। वहीं तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी का कहना है कि हमने खिंच व उनाबहा जिले पर अपना कब्जा जमा लिया है, इसके बाद पंजशीर प्रांत के सात में से चार जिले हमारे कब्जे में आ चुके हैं। उसने आगे कहा कि हमारे लड़ाके अब पंजशीर की ओर बढ़ रहे हैं। 

अहमद मसूद बोला हम लड़ते रहेंगे
तालिबान के दावे से इतर अफगान प्रतिरोधी मोर्चे के प्रवक्ता फहीन दश्ती का कहना है कि ख्वाक दर्रे में हमारे लड़ाकों ने हजारों तालिबानियों को घेर लिया है और रेवाक क्षेत्र में कब्जे में लिए गए वाहनों को छोड़ दिया गया है। उधर, पंजशीर के कमांडर अहमद मसूद ने फेसबुक पर लिखा है कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी और पंजशीर में और मजबूत हो रहे हैं। साहेल का कहना है कि अफगानी प्रतिरोधी मोर्चे के लिए यह कठिन परिस्थिति है, लेकिन हम हार नहीं मानने वाले। तालिबान के खिलाफ जंग जारी रहेगी और हम जीत कर रहेंगे। 

अमेरिका ने जताई गृह युद्ध की आशंका 
इस बीच अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले ने अफगानिस्तान में गृह युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में जिस तरह के हालात हैं, उससे जल्द ही गृह युद्ध छिड़ सकता है। मुझे नहीं पता कि तालिबानी सरकार को चला पाने और अपना शासन स्थापित करने में सक्षम है या नहीं। फॉक्स न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर तालिबान अपना शासन स्थापित नहीं कर पाया तो आने वाले सालों में अफगानिस्तान में फिर से अल-कायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन विकसित होने लगेंगे। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू ने कहा- पार्षद पति, विधायक पति के रहते महिला सशक्तिकरण अधूरा
भारत में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी या कमाई पर लगेगा टैक्स, सरकार के एलान पर सबकी निगाहें
चदुलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी, रोज 250-300 मरीजों को मिल रहा चिकित्सकीय लाभ
कल से जिले में लॉकडाउन: कलेक्टोरेट कक्ष में हुई रणनीति पर बैठक…. प्रशासन की चेतावनी, होगा अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अफगान नागरिकों को एयरपोर्ट तक भी नहीं पहुंचने दे रहा तालिबान, बोला- नहीं देंगे देश छोडऩे की इजाजत कुर्सी के लिए आपस में भिड़े तालिबानी; हक्कानी ने चलाई गोली, बरादर घायल
Next Article सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच सर्जन ने सात घंटे में कर दिए 101 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, सरकार ने बिठाई जांच

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?