ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा-सीएम साय, नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार पीएम बनाने की अपील
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा-सीएम साय, नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार पीएम बनाने की अपील

By Om Prakash Verma Published May 3, 2024
Share
न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा-सीएम साय, नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार पीएम बनाने की अपील
न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा-सीएम साय, नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार पीएम बनाने की अपील
SHARE

सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि उपज मंडी प्रांगण मुंगेली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी आरक्षण खत्म हो जाने की बात कर रहे हैं, जबकि न आरक्षण खत्म होगा न भाजपा सरकार रहते महतारी वंदन बंद होगा। पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे। सीएम साय ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

मुंगेली विधानसभा की जनसभा में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत 5 वें स्थान पर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा व पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी, सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है।

पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, घोटालेबाज जेल जाएंगे। अत: अब मोदी का सम्मान हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीताकर करना है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है ठगने का काम किया है। कांग्रेस आदिवासियों, गरीब और मजदूरों को वोट बैंक समझकर राज करते आई है। इससे पूर्व सभा को विधायक पुन्नूलाल मोहले ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जिताया छग में सरकार बनाया अब तोखन साहू को अपने से अधिक वोटों से विजयी बनाने की अपील की। भारी भीड़ से उत्साहित विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अपने विशेष अंदाज में भाषण से सभा में उपस्थित लोगों को बांधे रखा।

लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने देश के मान सम्मान बढ़ाने वाले मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को कमल का बटन दबाकर वोट देने की अपील की। सभा को जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, रजनी सोनवानी, दुर्गा उमाशंकर साहू, पवन पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, कलस्टर प्रभारी एवं पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, तोखन साहू, डॉ. सियाराम साहू, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक सहित मुंगेली नगर, मुंगेली ग्रामीण, सेतगंगा और जरहागांव मण्डल के कार्यकर्ता महिलाएं एवं पुरूष गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सीएम की सभा मे 55 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया जिनमें अधिवक्ता राजमन सिंह, रूपलाल कोसरे, महेश्वरी कोशरे, रत्नावली कौशल, लखनलाल ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, नवीन परिहार, हिकेत सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह, अनूप जैन, चंद्रजीत यादव, प्रदीप सारथी, हरीश यादव, विष्णु यादव, संतोष सोनी, अमित सत्यपाल, सहित ग्राम धपई, करही, लच्छनपुर, चमारी के 55 लोगों ने सीएम के हाथों गमछा पहन कर भाजपा प्रवेश किया।

सक्ती में संकल्प रैली को किया संबोधित
सक्ती जिले के हॉस्पिटल मैदान मालखरौदा मे सीएम विष्णु देव साय ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया । आमजनता से जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष मे मांगे वोट। पुरवर्ती कांग्रेस की सरकार पर पांच वर्षो में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप। कांग्रेस की सरकार ने किया गाय का गोबर में भी घोटाला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री हमें चुनना है । इसलिए हमें भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को जीतकर दिल्ली भेजना है। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो 140 करोड़ लोग को अपना परिवार मानते है। हमारे सुख दुख की दिन रात चिंता करते है। 24 घंटे मे 18 घंटे काम करने वाले ऐसे प्रधानमंत्री है। जिन्होंने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है। इन 10 सालों मे आप लोगों ने देखा है कि उन्होंने गरीबों के लिए काम किया है। गरीबों के लिए पक्का मकान, शौचालय बनाने का काम, खाता खुलवाने का काम, घर घर बिजली और घर घर नल से जल पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उनकी वजह से राम मंदिर का निर्माण हुआ। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है।

हमे इस देश को और आगे बढ़ाना है। इसे विश्व गुरु बनाना है और उस दिशा मे चलने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे शुरू हो गया है। आने वाले 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और आने वाले पांच साल मे इस देश को आर्थिक रूप से तीसरा सबसे बड़ा देश बनाना हैं। इसके लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। आप लोगों ने जिस तरह विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को बाहर किया है वैसे ही लोकसभा चुनाव मे भी इनको बाहर करना है। उनको एक भी सीट नहीं देना है। कांग्रेस सरकार ने पांच साल मे आम जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने 5 साल सरकार चलाया लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। सब चीज मे कांग्रेस को पैसा चाहिए था। सुबह उठने से लेकर रात के सोते तक हाय पैसा हाय पैसा करते रहे। कांग्रेस ने कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला किया। कांग्रेस सरकार मे नरवा, गरवा घुरवा के गोबर को भी खा गए।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma May 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : मुरुम के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा
Next Article दुर्ग पुलिस का इंडक्शन प्रोग्राम : चुनावी ड्यूटी में आए जवानों को दी गई जिले की भौगोलिक जानकारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?