ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यूजीलैंड से मिली फजीहत के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास, नए कप्तान के लिए सामने आए तीन नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
DelhiSports

न्यूजीलैंड से मिली फजीहत के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास, नए कप्तान के लिए सामने आए तीन नाम

By Mohan Rao
Published: November 6, 2024
Share
न्यूजीलैंड से मिली फजीहत के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास, नए कप्तान के लिए सामने आए तीन नाम
न्यूजीलैंड से मिली फजीहत के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं संन्यास, नए कप्तान के लिए सामने आए तीन नाम
SHARE

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का पांच दिवसीय प्रारूप में भविष्य अधर में दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का विकल्प तलाशने में जुट गया है।इसकी सबसे बड़ी वजह रोहित शर्मा की बढ़ती उम्र और टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म है। बीसीसीआई का मानना है कि अब वक्त आ गया है, जब टेस्ट टीम की कमान किसी और के हाथ में दी जाए।

भारतीय टीम को फिलहाल 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। इस सीरीज पर रोहित शर्मा का टेस्ट भविष्य टिका हुआ है।यदि भारतीय टीम इस सीरीज में जीत हासिल करती है और रोहित का बल्ला चलता है तो वह कुछ समय के लिए टेस्ट कप्तान बने रह सकते हैं। वहीं, यदि भारतीय टीम यह सीरीज हारती है तो रोहित का कप्तानी से हटना तय है। सूत्रों के मुताबिक, यदि रोहित शर्मा बतौर कप्तान और बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फेल होते हैं तो वह संभवत: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से रोहित काफी निराश हैं। वह न सिर्फ अपनी कप्तानी, बल्कि टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में भी गंभीरता से सोच रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कई बड़े बदलाव टेस्ट टीम में देखने को मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि रोहित की उम्र 37 साल है और भारत को ऑस्ट्रेलिया के बाद अगली टेस्ट सीरीज जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। उस समय रोहित 38 साल के है जाएंगे। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि अब कमान ऐसे खिलाड़ी को मिले, जो लंबे समय तक टेस्ट कप्तानी संभाल सकें। नए कप्तान के रूप में 3 नाम भी सामने आए हैं, जिन पर बीसीसीआई विचार कर रहा है। ये नाम हैं – ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल।

आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज: तीन दिन और रहना होगा जेल में… अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से अंधेरे में डूबा गांव हुआ रोशन, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
जमीन पर कब्जा, MSP का खात्मा… किसानों की शंकाओं को सरकार ने यूं किया दूर, कहा- कानूनों में बदलाव को तैयार
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी, संग्रहालय निर्माण का 70 फीसदी कार्य पूर्ण
मुख्यमंत्री साय को जशपुर की बहनों ने बांधी राखी, बोले-भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है रक्षाबंधन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एकसाथ होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव, निकायों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया एकसाथ होंगे नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव, निकायों का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया
Next Article सांसद बृजमोहन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, कहा- राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में फैलेगी सांसद बृजमोहन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, कहा- राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में फैलेगी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?