ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘नॉटी बॉय’ से आज होगी इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग, प्राकृतिक आपदाओं की मिलेगी सटीक जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

‘नॉटी बॉय’ से आज होगी इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग, प्राकृतिक आपदाओं की मिलेगी सटीक जानकारी

By Om Prakash Verma
Published: February 17, 2024
Share
'नॉटी बॉय' से आज होगी इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग, प्राकृतिक आपदाओं की मिलेगी सटीक जानकारी
'नॉटी बॉय' से आज होगी इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग, प्राकृतिक आपदाओं की मिलेगी सटीक जानकारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज अपने मौसम उपग्रह INSAT-3DS को लॉन्च करेगा। यह लॉन्चिंग जीएसएलवी एफ 14 रॉकेट से की जाएगी। इनसैट-3डीएस उपग्रह की लॉन्चिंग का उद्देश्य मौसम संबंधी और प्राकृतिक आपदाओं की सटीक जानकारी पाना है। यह लॉन्चिंग शनिवार शाम करीब 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी।

मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी
जीएसएलवी एफ 14 रॉकेट मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को पृथ्वी की भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित करेगा। इस मिशन की पूरी फंडिंग भारत सरकार के मंत्रालय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने की है। ये लॉन्चिंग अंतरिक्ष की दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे की दिशा में अहम कदम है। इनसैट-3डीएस सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगी, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। जब प्राकृतिक आपदाओं की पहले ही सटीक जानकारी मिलेगी तो उन्हें रोकने के भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे। भारतीय मौसम एजेंसियों के लिए ये मौसम उपग्रह बेहद अहम साबित होगा।

नॉटी बॉय से होगी लॉन्चिंग
इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग जिस रॉकेट जीएसएलवी एफ 14 से होगी, उसे नॉटी बॉय भी कहा जाता है। दरअसल नॉटी बॉय इसलिए क्योंकि जीएसएलवी एफ14 का ये 16वां मिशन होगा और इससे पहले जीएसएलवी एफ14 के 40 प्रतिशत मिशन असफल हुए हैं। पिछला मिशन इसका सफल रहा था, लेकिन उससे पहले वाला मिशन असफल रहा था। इसरो ने बताया कि आज लॉन्च किया जाने वाला मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस साल 2013 में लॉन्च किए गए मौसम उपग्रह इनसैट -3डी का उन्नत स्वरूप है और इससे मौसम की बेहतर जानकारी मिल सकेगी।

गुस्ताखी माफ:12वीं के छात्र की खुदकुशी से उठे सवाल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुआ विचार
Bhilai : डीपीएस में रिसाली में बच्ची से यौन शोषण…. पैरेंट्स ने मचाया जमकर हंगामा… स्कूल प्रबंधन पर लगे यह आरोप
बड़ी खबर : मोहन मरकाम की छुट्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने सांसद दीपक बैज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर की पुरातन आदिवासी संस्कृति को सहेजने के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई आयोजनों की राशि बस्तर की पुरातन आदिवासी संस्कृति को सहेजने के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई आयोजनों की राशि
Next Article Bhilai : मोबाइल की लत बना मौत का कारण, रील्स व पोस्ट में बीजी रहती थी पत्नी, पति ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?