ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े – महापौर शशि सिन्हा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े – महापौर शशि सिन्हा

By @dmin
Published: January 12, 2022
Share
नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े - महापौर शशि सिन्हा
नेवई गोठान में आमदनी बढ़ाने महिला समूह को जोड़े - महापौर शशि सिन्हा
SHARE

रिसाली/भिलाई। सुबह मॉर्निंग विजिट के बाद महापौर शशि सिन्हा रिसाली निगम क्षेत्र स्थित नेवई गोठान पहुंची। इस दौरान महापौर ने कहा गोठान में बड़े स्तर पर कार्य किया जा सकता है। वर्तमान में एक ही समूह कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और महिला समूह को जोड़कर कार्य शुरू करे।

शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत तैयार नेवई गोठान पहुंचकर महापौर शशि सिन्हा ने न केवल अभिनंदन स्व सहायता समूह से चर्चा की बल्कि व्यवसाय में आने वाले दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। महापौर ने वर्मी और सुपर खाद बनाने के बारे में विस्तार से पूछा। महापौर ने निर्देश दिए कि नेवई गोठान का एरिया काफी बड़ा है। वर्तमान में केवल खाद बनाने का ही कार्य हो रहा है। अलग-अलग समूह को रोजगार उपलब्ध कराने आजीविका मिशन बेहतर प्लान तैयार करे। इस दौरान आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, मिशन मैनेजर अरूणा, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, पार्षद चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, अनिल देशमुख, टिकम सिंह आदि उपस्थित थे।

मुर्गीपालन के लिए शेड 2 भाग में बटेगा
निरीक्षण के दौरान महापौर ने नेवई गोठान में बनाए मुर्गीशेड का अवलोकन किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि शेड काफी बड़ा है। शेड को दो खंड कर अलग-अलग दो समूह को दिया जाए। दोनो में अलग प्रजाति के मुर्गी पालन किया जाए।

समूह ने रखी मांग

  • गोठान में आए दिन चोरी की घटना होती है। इसे रोकने प्रयास किया जाए।
  • वर्तमान में एक ही चैकीदार है। कम से कम 2 चैकीदार रखने की व्यवस्था की जाए।
  • मवेशी को रखने के लिए अलग से बेरीकेट लगाया जाए।

नाली में लगे पाइप को निकालने कहा
मॉर्निंग विजिट के तहत आयुक्त आशीष देवांगन के साथ महापौर शशि सिन्हा हिन्द नगर और प्रगति नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान महापौर ने सार्वजनिक नाली में तिवारी आवास से निकले आउटलेट को निकालने निर्देश दिए। दरअसल आउटलेट पाइप की वजह से न केवल नाली जाम हो रहा है, बल्कि सफाई में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महापौर ने आस पास के क्षेत्र की बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए। मॉर्निंग विजिट में जनस्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द्र परिहार, गोपाल सिन्हा, स्वच्छता पर्यवेक्षक सतीश देवांगन आदि उपस्थित थे।

दो दोस्तों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली लाशें…. जांच में जुटी पुलिस
shreekanchanpath 211 # 15 May 2024
जनदर्शन से 24 घंटों के भीतर दिव्यांग को मिला समाधान
Morning Breaking: पढि़ए देश, दुनिया और छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें सिर्फ केपी न्यूज के साथ
सीएम साय ने रखी पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की नींव, बोले- छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सियासी दांवपेच: भाजपा को फिर बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा सियासी दांवपेच: भाजपा को फिर बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा
Next Article छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?