ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल में ‘जल प्रलय’ : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता, चीनी नागिरक भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नेपाल में ‘जल प्रलय’ : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता, चीनी नागिरक भी शामिल

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
नेपाल में 'जल प्रलय' : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता, चीनी नागिरक भी शामिल
नेपाल में 'जल प्रलय' : बादल फटने से सिंधुपाल चौक में आई बाढ़, तीन भारतीय समेत 23 लोग लापता, चीनी नागिरक भी शामिल
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ के कारण कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मध्य नेपाल में बादल फटने की आशंका के चलते पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है। इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने मुख्य बाजार चौक से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक स्थानीय स्कूल में शरण ली है। वहीं, सिंधुपाल चौक में अचानक आई बाढ़ में कई लोगों के बहने की संभावना जताई जा रही है।

बादल फटने से 23 लोग लापता
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन भारतीय समेत इसमें  23 लोग लापता हो गए हैं। इसमें चीनी लोग भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मध्य नेपाल में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है। गुरुवार की सुबह सिंधुपाल चौक में अचानक बादल फट गया। जिसमें 23 लोग लापता हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। 

कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग ने कहा कि मेलम्ची और इंद्रावती नदियों में आई बाढ़ में 30 से ज्यादा लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलम्ची पेय जल आपूर्ति परियोजना टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तालामारंग बाजार और मेलम्ची बाजार में बांध को भी नुकसान पहुंचाया है।

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मेलम्ची नदी के किनारे स्थित गांवों में करीब 300 झोपडिय़ां बह गईं। वहीं लामजुंग जिले में भी कई घर पानी में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाके में करीब 200 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। सिंधुपाल चौक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखारेल ने बताया कि नेपाल पुलिस सेना और सशस्त्र पुलिस बल की ओर से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

सीएम साय ने किया नेशनल हाइवे निर्माण कार्य का निरीक्षण, कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र को जोड़ेगा राजमार्ग
WTC में भारत का दबदबा : दो दिन में बांग्लादेश को हराकर मजबूत की अपनी पोजिशन, साहसिक खेल से चौंकाया
माउथवॉश के इस्तेमाल से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
हम तपस्या करने वाली पार्टी के लोग हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मिला प्यार-राहुल गांधी
ब्राह्मणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने छत्तीसगढ़ गृहविभाग का पत्र वायरल, सरकार ने बताया फर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानसून की पहली बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की चिंता, 12 जिलों में रेड अलर्ट मानसून की पहली बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की चिंता, 12 जिलों में रेड अलर्ट
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले छत्तीसगढ़ ने कसी कमर, गांवों से लेकर शहरों तक मजबूत होंगे सरकारी अस्पताल, सीएम बघेल ने कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?