ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ

By @dmin
Published: January 9, 2022
Share
नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ
नियुक्ति: पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने, भारत को होगा बड़ा लाभ
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैंक के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बैंक का मुख्यालय चीन के बीजिंग शहर में है।

भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। चीन के बाद भारत के पास ही इसके दूसरे सर्वाधिक मतदान के अधिकार हैं। इस बैंक के अध्यक्ष चीन के पूर्व वित्त उपमंत्री जिन लिकुआन हैं। 58 साल के पटेल बैंक के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। संभवत: वह अगले माह पदभार ग्रहण करेंगे।

डीजे पांडियन का स्थान लेंगे
उर्जित पटेल एआईआईबी के निवर्तमान उपाध्यक्ष डीजे पांडियन का स्थान लेंगे। पांडियन दक्षिण एशिया, प्रशांत द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व एशिया में एआईआईबी के ऋण के प्रभारी हैं। पांडियन इसके पूर्व गुजरात के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वह इस माह के अंत तक भारत लौटने वाले हैं। उर्जित पटेल भारतीय रिजर्व बैंक के 24 वें गवर्नर थे। उन्होंने 5 सितंबर 2016 को रघुराम राजन की विदाई के बाद पदभार ग्रहण किया था। पटेल ने दिसंबर 2018 में निजी कारणों से गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारत ले रहा 28 परियोजनाओं के लिए मदद
पांडियन ने शनिवार को अपनी विदाई भोज में बताया कि एआईआईबी में पटेल की पोस्टिंग महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत अपनी 28 परियोजनाओं के लिए बैंक से 6.7 अरब डॉलर की वित्तीय मदद ले रहा है। एशियाई विकास (एडीबी) के साथ एआईआईबी भारत के लिए कोविड-19 टीके खरीदने के लिए भी दो अरब डॉलर की ऋण प्रक्रिया पूरी कर रहा है। दो अरब डॉलर के इस ऋण में से मनीला स्थित एडीबी से 1.5 अरब डॉलर का कर्ज मिलने की उम्मीद है, जबकि एआईआईबी 50 करोड़ डॉलर की मदद प्रदान करने पर विचार कर रहा है। एआईआईबी ने हाल ही में चेन्नई मेट्रो रेल प्रणाली के विस्तार के लिए 35.67 करोड़ डॉलर का ऋण दिया था। बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना को भी वित्त पोषित किया है।

Big Breaking : रायपुर में भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, 108 रनों पर सिमटी पूरी टीम
Bhilai : बालकनी में फंदे पर झूलती मिली महिला की लाश, लिव इन रिलेशनशिप में थी बीएसएफ जवान के साथ
ओटीटी पर रिलीज हुआ रॉकेट्री का हिंदी संस्करण…
Big News: सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, ‘डायल 112’ पर आया मैसेज
मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान’ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल सीएम बघेल ने कहा-हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली कोयला खदानों में उत्खनन नहीं
Next Article भिलाई ज्वेलर्स दुकान में लगी आग: सिलेंडर फटने से लोगों में हुई अफरा तफरी…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?