ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2022
Share
निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय सहित सभी वार्ड क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया। आज 17 दिसंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण हो गए है। इसको देखते हुए भिलाई में गौरव दिवस मनाया गया। सभी वार्ड क्षेत्रों में गौरव दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, एमआईसी मेंबर, पार्षद एवं वार्ड क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य की जनता के नाम संदेश दिया गया जिसके प्रसारण की व्यवस्था सभी वार्डों में की गई थी, इसके साथ ही निगम के मुख्य कार्यालय में भी इसकी व्यवस्था की गई थी। निगम मुख्य कार्यालय में निगमायुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, प्रभारी भवन अनुज्ञा अधिकारी तपन अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, उप अभियंता अर्पित बंजारे तथा नागरिक गण मौजूद रहे।

गौरव दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं, सरकार ने इस 4 वर्ष में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए, हर क्षेत्र के विकास करने के साथ ही लोगो की अपेक्षाओं एवं आशाओं के मुताबिक सभी कार्य किए हैं। इसको लेकर आज गौरव दिवस पूरे राज्य में मनाया जा रहा है, क्योंकि सरकार के कामकाज को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता में एक अभूतपूर्व उत्साह है। भिलाई निगम के सभी वार्ड क्षेत्रों में जहां कार्यक्रम आयोजित थे वहां पर शासकीय योजनाओं के बैनर, पोस्टर, संदेश प्रसारण की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा उपाय आदि व्यवस्था की गई थी।

शहरी गौठान में भी गौरव दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, पशुपालक, जनप्रतिनिधि, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य तथा स्थानीय रहवासी मौजूद रहे। गौठान में सभापति गिरवर बंटी साहू तथा मुकेश चंद्राकर ने भी शिरकत की। इस दौरान उपस्थित सभी को शासन की 4 वर्षों की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

सजा के खिलाफ सूरत में आज राहुल गांधी दायर करेंगे याचिका, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी रहेंगे मौजूद
अमेजन जंगल तक पहुंचा कोरोना, आदिवासियों के अस्तित्‍व के लिए संकट
सब के सहयोग से कोरोना का हराना है – मुख्यमंत्री बघेल
डाक विभाग (डीओपी) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए निवेश की सुविधा बढ़ाने के लिए साझेदारी की
Gustakhi Maaf: चाय तो व्यवहार है, सेहत से क्यों जोड़ें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्लड टेक्निशियन कुमारी लतिका तेंदुलकर द्वारा देहदान की घोषणा, नवदृष्टि फाउंडेशन को सौंपी वसीयत ब्लड टेक्निशियन कुमारी लतिका तेंदुलकर द्वारा देहदान की घोषणा, नवदृष्टि फाउंडेशन को सौंपी वसीयत
Next Article एक और श्रद्धा जैसा हत्या कांड, साइको ने आपनी ताई की हत्या कर शव के टुकडे किए और जंगल फेंका… आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?