ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम का बुलडोजर भी आया मैदान में… अवैध अतिक्रमण पर शुरू हुई कार्रवाई, 33 स्थानों से हटाए गए कब्जे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम का बुलडोजर भी आया मैदान में… अवैध अतिक्रमण पर शुरू हुई कार्रवाई, 33 स्थानों से हटाए गए कब्जे

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश देने के बाद फौरन अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जा, अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई होना प्रारंभ हो गया है। आज नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत 33 स्थानों से कब्जे हटाए गए और यातायात को सुगम बनाया गया। इधर 12 लोगों से 10100 रुपए के दांडिक शुल्क का चालान भी काटा गया। भिलाई निगम ने नेहरू नगर चौक से घड़ी चौक सुपेला तथा सुपेला चौक से रेलवे फाटक तक लगे हुए ठेलो को हटाने की कार्यवाही की गई और नेहरू नगर अंडर ब्रिज के पास से लगे हुए ठेलो को भी जेसीबी और डंपर से ध्वस्त किया गया।

इस कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं राजेश गुप्ता सहित टीम मौजूद रही। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे और जायजा लेते रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रमुख चौक चौराहों के समीप जगह-जगह अवैध ठेला एवं दुकान होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही दुर्घटना की संभावना भी अधिक होती है। शहर की सुंदरता पर भी दाग लगता है। सड़क पर ही अवैध ठेले लगने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है।

वही खासकर मोड़ वाले जगह पर सामने से आने वाले वाहन तथा राहगीर भी दिखाई नहीं देते। इन सब कारणों से अवैध ठेले और दुकानों को हटाने की कार्यवाही निगम प्रशासन ने की है। आकाशगंगा मार्केट में ठीक मंदिर के समीप के दुकानों को भी हटाया गया। हटाने के बाद यहां का मार्ग सुगम हो गया। सड़क से सटे हुए ठेलो को भी हटाने की कार्यवाही की गई।

Good news : मरीजों को अब कतार से मिलेगी मुक्ति, शास्त्री अस्पताल सुपेला और जिला अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा
दुर्ग के ग्रीन चौक की बढ़ी रौनक, शहीदों की लगी प्रतिमाएं… सांसद बघेल की उपस्थिति में हुआ अनावरण
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री बघेल उपचाररत सुरक्षा बल के जवानों से मिले…. अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के दिए निर्देश
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल, 10 लाख तक की आबादी में अंबिकापुर बना सबसे स्वच्छ शहर, भिलाई को सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का अवार्ड
कबीर संत समागम में सीएम साय की घोषणा – अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में बढ़ गए 40 प्रतिशत मरीज; सामने आए 5000 से ज्यादा मामले
Next Article बाघ की मौत का मामला: भैंस का जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बाघ की मौत का मामला: भैंस का जहरीला मांस खाने से बाघ की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?