ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार…. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार…. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार…. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला बच्चों को लेकर भोजन के लिये पहुंची, भोजन नहीं हुआ था तैयार…. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
SHARE

भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आज अचानक जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत कैंप 1 के प्रगति नगर आंगनबाड़ी पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी का सम्पूर्ण निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक गर्भवती माता अपने दो बच्चों के साथ भोजन के लिए प्रगति नगर आंगनबाड़ी पहुंची। आयुक्त ने महिला से चर्चा उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछा कि आज भोजन में क्या बनाया है, उत्तर आया कि भोजन तैयार हो गया है जब भोजन की तैयारी देखी गई तो भोजन बनाने की प्रक्रिया ही प्रारंभ नहीं हुई थी, आयुक्त ने इस पर नाराजगी जताई उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुनेश्वरी एवं सहायिका राज कौर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र को जिस उद्देश्य के लिये संचालित किया जा रहा है, उस उद्देश्य का पालन केन्द्र में नहीं हो रहा है। केन्द्र की व्यवस्था सुधारने आयुक्त ने कार्यकर्ता एवं सहायिका को निर्देश दिये अन्यथा उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी। भोजन के गुणवत्ता पर उन्होंने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। वही संस्कार अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी उन्होंने ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के एवं गर्भवती माताओ के आने की संख्यात्मक जानकारी ली, बच्चों के खिलौने देखे, भोजन बनाने के लिये उपयोग में लाई जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी भी देखे, दर्ज बच्चों की संख्या की पंजी के माध्यम से जानकारी ली।

उन्होंने वजन त्यौहार के दौरान सम्मिलित हुए बच्चों के सेहत की जानकारी ली। कितने बच्चे/पोषण आहार के लिये नियमित रूप से आ रहे है, इसकी समीक्षा की। भोजन के प्रतिदिन की मेन्यु एवं डाईट की जानकारी ली। रेडी टू ईट फूड पैकेट की उपलब्धता के बारे में पूछा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि रेडी टू ईट फूड समाप्त हो चुका है। आयुक्त ने इस पर कहा कि शेड्यूल के मुताबिक इसकी व्यवस्था पूर्व से करें। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरें, सहायक अभियंता राजकुमार साहू, उप अभियंता श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अवैध दवा सप्लाई चैन और नकली उत्पादों पर कसी नकेल, छत्तीसगढ़ के 170 संस्थानों में मारे गए छापे
मुख्यमंत्री बघेल को राजगीत ‘अरपा पैरी के धार …’ की काष्ठ कृति भेंट, राजगीत का दर्जा दिए जाने पर जताया आभार
CG Assembly Elections 2023 : बिलासपुर में लाखों के चांदी के जेवर पकड़ाए, 7 लाख कैश भी बरामद
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1518 नए कोरोना केस….. 1859 मरीज हुए डिस्चार्ज
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका
Next Article Aryan Khan Drugs Case: Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी दफ्तर में अनन्या से चार घंटे पूछताछ, 25 अक्तूबर को फिर से बुलाया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?