ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायण राणे विवाद: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश कानूनों से चलता है, महाराष्ट्र सरकार बोली- नहीं करेंगे दंडात्मक कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नारायण राणे विवाद: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश कानूनों से चलता है, महाराष्ट्र सरकार बोली- नहीं करेंगे दंडात्मक कार्रवाई

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
नारायण राणे विवाद: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश कानूनों से चलता है, महाराष्ट्र सरकार बोली- नहीं करेंगे दंडात्मक कार्रवाई
नारायण राणे विवाद: केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश कानूनों से चलता है, महाराष्ट्र सरकार बोली- नहीं करेंगे दंडात्मक कार्रवाई
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने का बयान देने के बाद गिरफ्तार हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि मेरे खिलाफ दायर सभी मामलों में (शिवशेना द्वारा) बॉम्बे हाईकोर्ट में फैसला मेरे पक्ष में आया है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि देश कानूनों से चलता है। उन्होंने कहा, मेरी पार्टी के नेता मेरे साथ खड़े रहे और मैं उन सबको धन्यवाद कहता हूं। जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार से फिर शुरू होगी।

The verdict in all cases (by Shiv Sena) filed against me in Bombay High Court has come in my favour. This is an indication that the country is run by laws: Union Minister and BJP leader Narayan Rane in Mumbai pic.twitter.com/9YlKVFOrWr

— ANI (@ANI) August 25, 2021

राणे के खिलाफ नहीं करेंगे कोई दंडात्मक कार्रवाई: महाराष्ट्र सरकार
उधर, महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा है कि वह राणे के खिलाफ नासिक साइबर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई 17 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। राज्य के महाड की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मंगलवार की रात को राणे को जमानत दे दी थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि राणे की गिरफ्तारी सही है लेकिन उन्हें हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है।

Maharashtra govt tells Bombay HC that it won't take any coercive action against Union Minister & BJP leader Narayan Rane in the Nashik Cyber Police FIR against him for his statement against CM Uddhav Thackeray. Next hearing on 17th Sept.

— ANI (@ANI) August 25, 2021

गिरफ्तारी के पीछे अनिल परब का हाथ, सीबीआई करे जांच: भाजपा
दूसरी ओर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के एक वीडियो ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है। इस वीडियो में वह कथित तौर पर पुलिस को राणे को गिरफ्तार करने का आदेश देते हुए सुने जा सकते हैं। इसे लेकर भाजपा विधायक आशीष सेलार ने बुधवार को परब को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, नारायण राणे की गिरफ्तारी के पीछे अनिल परब का हाथ है। भाजपा विधायक ने कहा, हम इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने की मांग करते हैं।

आजादी के वर्ष याद दिलाने के लिए सीएम को भाजपा लिखेगी चिठ्ठियाँ
सेलार ने कहा, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश को आजाद हुए कितने वर्ष हो चुके हैं। राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में हम 7500 चिठ्ठियाँ लिखेंगे और मुख्यमंत्री को भेजेंगे ताकि वह दोबारा यह न भूल जाएं। सेलार ने सवाल किया, ‘क्या मुख्यमंत्री लोगों से माफी मांगेंगे? जानकारों का मानना है कि राष्ट्रवाद की राजनीति पर चलने वाली भाजपा को महाराष्ट्र में यह अच्छा मौका मिला है और वह इसका फायदा भी उठा सकती है।

नारायण राणे ने कही थी मुख्यमंत्री को जोरदार तमाचा मारने की बात
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रायगढ़ में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को देश की स्वतंत्रता का वर्ष नहीं मालूम है। वह अपने भाषण के दौरान आजादी के साल गिन रहे थे। अगर मैं वहां होता तो मैंने उन्हें जोरदार तमाचा लगाया होता। इस टिप्पणी के चलते राणे को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के साथ महाराष्ट्र में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मौजूदा केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) बच्चों के लिए है संजीवनी, अब तक 18 हजार 288 बच्चों का हुआ उपचार
नए साल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहली सुबह श्रमवीरों के साथ… मुुंह मीठा किया सम्मान… विधायक देवेन्द्र यादव भी रहे मौजूद
पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें: वनमंत्री केदार कश्यप
खुद का भवन जल्द होगा तैयार, विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तेजी से हो रहा निर्माण
सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 13 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं सुनील अरोड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cooking amount for summer holidays will be deposited in the account of student गर्मियों के छुट्टियों की कुकिंग राशि छात्र या पालक के खाते में होगी जमा… लोक शिक्षण आयुक्त ने जिला शिक्षाधिकारियों को जारी की राशि
Next Article राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, आईएएफ का मिग-21 बाइसन विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा, आईएएफ का मिग-21 बाइसन विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?