ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नामांकन दाखिले के आखिरी दिन प्रत्याशियों का रैला, समर्थकों के साथ पहुंचे नगर निगम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

नामांकन दाखिले के आखिरी दिन प्रत्याशियों का रैला, समर्थकों के साथ पहुंचे नगर निगम

By @dmin
Published: December 3, 2021
Share
नामांकन का आखिरी दिन, निगम में बढऩे लगी भीड़, प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी पहुंचे
नामांकन का आखिरी दिन, निगम में बढऩे लगी भीड़, प्रत्याशियों के साथ समर्थक भी पहुंचे
SHARE

भिलाई। नामांकन दाखिले के अंतिम दिन आज नगर निगम में प्रत्याशियों का रैला लगा रहा। भारी भीड़ के चलते कई बार अव्यवस्था की स्थितियां भी उत्पन्न हुई। दरअसल, प्रत्याशी अपने समर्थकों को लेकर तामझाम के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इधर, कांग्रेस के सभी प्रत्याशी दोपहर में एक साथ नामांकन दाखिले के लिए पहुंचे। इसे पार्टी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

नामांकन दाखिल करने के लिए छत्तीसगढ़ निर्वाचन कार्यालय ने 3 दिसम्बर तक का वक्त तय किया था। आज अंतिम दिन होने की वजह से दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय और दोनों दलों के बागियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। नाम वापसी के लिए 6 दिसम्बर का वक्त निर्धारित है। ऐसे में राजनीतिक दलों के पास अपने बागियों के मान-मनौव्वल के लिए काफी वक्त है।

गौरतलब है कि टिकट वितरण को लेकर दोनों ही दलों में बड़े स्तर पर नाराजगी के स्वर उभरे थे। हालांकि राजनीतिक दल इसे तात्कालिक नाराजगी मान रहे हैं और यह अपेक्षा भी कर रहे हैं कि बागियों को मना लिया जाएगा। इधर, आज सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में भारी भीड़ देखने को मिली। यह हालात निगम के मुख्य कार्यालय में गेट के भीतर और बाहर दोनों तरफ थे। इसी के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई। पुलिस सारा दिन भीड़ को नियंत्रित करती रही। नामांकन दाखिले का आज आखिरी दिन है। इसी वजह से भाजपा व कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद नामांकन स्थल पर अचानक बढऩे लगी थी।

नामांकन रैली के जरिए शक्ति-प्रदर्शन
इधर, कांग्रेस ने आज नामांकन रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं तक एकजुटता का संदेश पहुंचाने की भी कोशिश की गई। कांग्रेस के लिए नगर निगम के यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है, क्योंकि प्रदेश में उनकी सरकार है। इसके अलावा स्थानीय विधायक भी कांग्रेस का ही है। फिलहाल पार्टी के नेताओं के लिए बागियों की संख्या सिरदर्द है। यदि पार्टी इन बागियों को मनाने में कामयाब हो पाती है तो उसके लिए राह आसान होगी।

बता दें क नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। भाजपा व कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद नामांकन स्थल पर भीड़ बढऩे लगी। खासकर आज अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने बड़ी संख्या में प्रत्याशी पहुंचे हैं। अब तक भाजपा व कांग्रेस से टिकट पाने वाले कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। अंतिम दिन होने के कारण आज सभी के लिए आखिरी मौका है।

कांग्रेस की नामांकन रैली का आयोजन
इधर कांग्रेस पार्टी ने आज नामांकन रैली का आयोजन किया है। कांग्रेस के सभी प्रत्याशी इस नामांकन रैली में शामिल होकर एक साथ निगम पहुंचेंगे। इस रैली में वे प्रत्याशी भी शामिल होंगे जिन्होंने नामांकन दाखिल कर लिया है। ऐसे में निगम कार्यालय में भीड़ और बढऩे की उम्मीद है।

दिव्य कला मेला: दिव्यांग उद्यमियों के सामर्थ्य को सशक्त बनाने का मंच… बीटीआई ग्राउंड में 23 अगस्त तक आयोजित
सरकारी आमंत्रण कार्ड में श्रीमान की जगह छाप दिया श्रीमती, देखते ही अतिथियों का फूटा गुस्सा, फिर मच गया जमकर बवाल
मड़ियापार पोला महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, आयोजन के लिए हर साल पांच लाख देने की घोषणा
छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह: दो दिन में 16 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन
चार धाम रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, रेलवे ने तस्वीरों में दिखाया ताज़ा हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा दुर्लभ प्रजाति का यह पक्षी, सर्दियों में जानें कहां से आते हैं प्रवासी पक्षी…
Next Article 'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?