ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाक से दिया जाएगा कोवैक्सीन का बूस्टर शॉट, दूसरी डोज के 6 महीने के बाद होगी जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नाक से दिया जाएगा कोवैक्सीन का बूस्टर शॉट, दूसरी डोज के 6 महीने के बाद होगी जरूरी

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
नाक से दिया जाएगा कोवैक्सीन का बूस्टर शॉट, दूसरी डोज के 6 महीने के बाद होगी जरूरी
नाक से दिया जाएगा कोवैक्सीन का बूस्टर शॉट, दूसरी डोज के 6 महीने के बाद होगी जरूरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। भारत बायोटेक के चीफ और भारत का पहला कोरोना रोधी टीका ‘कोवैक्सीन विकसित करने वाले कृष्णा एल्ला ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के छह महीने बाद ही तीसरी खुराक दी जानी चाहिए, यही सबसे सही समय है। साथ ही, उन्होंने नाक से दिए जाने वाले टीके (नेज़ल वैक्सीन) के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने इस बात को भी रेखांकित किया कि उनकी कम्पनी जीका रोधी टीका बनाने वाली दुनिया की पहली कम्पनी है। उन्होंने साथ ही यह बताया कि उनकी कंपनी जल्द ही नेज़ल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर लाने का विचार कर रही है।

एल्ला ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘कोवैक्सीन टीका लगवाना उनका भारतीय विज्ञान में भरोसा दिखाता है। उन्होंने कहा, दूसरी खुराक के छह महीने बाद ही तीसरी खुराक दी जानी चाहिए। तीसरी खुराक के लिए यही सबसे उचित समय है। भारत बायोटेकनाक से दिए जाने वाली टीके को ‘बूस्टर खुराक के तौर पर लाने का भी विचार कर रहा है। ‘नेज़ल वैक्सीन के महत्व के बारे में उन्होंने कहा कि पूरा विश्व ऐसे टीके चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘संक्रमण रोकने का यही एकमात्र तरीका है। हर कोई ‘इम्यूनोलॉजी (प्रतिरक्षा विज्ञान) का पता लगाने की कोशिश कर रहा है और सौभाग्य से, भारत बायोटेक ने इसका पता लगा लिया है। एल्ला ने कहा, ‘हम नाक से देने वाला टीका ला रहे हैं… हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या कोवैक्सिन की दूसरी खुराक को नाक से दिया जा सकता है, यह रणनीतिक रूप से, वैज्ञानिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दूसरी खुराक को अगर आप नाक से देते हैं तो आप संक्रमण को फैलने से रोकते हैं।

जीका रोधी टीके के बारे में एल्ला ने कहा कि भारत बायोटेक ने जीका वायरस रोधी टीका बना लिया है। प्रथम चरण पूरा हो गया है। सरकार को और अधिक परीक्षण (ट्रायल) करने होंगे क्योंकि मामले अधिक हैं। उन्होंने कहा, ‘हम 2014 में जीका रोधी टीका बनाने वाली विश्व की पहली कम्पनी थे। सबसे पहले हमने ही जीका रोधी टीके के वैश्विक पेटेंट के लिए आवेदन दिया था।

पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
दुग्ध उत्पादक अपनी समिति बना लें, संग्रहण केंद्र बनाकर खरीदी पर विचार करेगी सरकार
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, आज से दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल… जानिए आपके शहर का दाम
डॉ. वीके पॉल बोले- बच्चों पर वायरस का असर कम, लेकिन खतरा बरकरार
उफनती नदी में नाव पलटी, 7 ग्रामीण डूबे… लकड़ी नाव से पार कर रहे थे नदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद… सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब 36 घंटे व्रत रख कर उगते सूरज को अर्ध देने वाली माताओं से मिले विधायक देवेंद्र ने चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद… सूर्योदय से पहले पहुंचे छठ तालाब
Next Article चीनी नागरिकों को नहीं मिलेगा भारत का ई-वीजा, ब्रिटेन, कनाडा और सऊदी अरब भी लिस्ट से बाहर चीनी नागरिकों को नहीं मिलेगा भारत का ई-वीजा, ब्रिटेन, कनाडा और सऊदी अरब भी लिस्ट से बाहर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?