ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं रहे युद्धवीर सिंह जूदेव, लीवर की समस्या से थे परेशान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

नहीं रहे युद्धवीर सिंह जूदेव, लीवर की समस्या से थे परेशान

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
नहीं रहे युद्धवीर सिंह जूदेव, लीवर की समस्या से थे परेशान
नहीं रहे युद्धवीर सिंह जूदेव, लीवर की समस्या से थे परेशान
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ युवा दिलों की धड़कन युद्धवीर सिंह जूदेव ‘छोटू बाबा’,का निधन हो गया है। छत्तीसगढ़ ने फिर से एक बाहुबली, दबंग, बेबाक बोलने वाला नेतृत्व खो दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वे दिल्ली के इंस्टिट्यूट आफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में 15 दिनों से भर्ती थे। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू में ले जाया गया। इस खबर के बाद समर्थकों को बड़ा सदमा, लगा है। कम उम्र में कई बड़ी जिम्मेदारियां के निर्वहन के बाद दुखद अंत से राजनीतिक गलियारे में मातम पसरा गया है। जिला पंचायत सदस्य से विधायक, संसदीय सचिव और बहुजन हिन्दू परिषद के अध्यक्ष जैसी जिम्मेदारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

स्वास्थ्य खराब होने पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत कई आला नेता दिल्ली भी उनसे हालचाल पूछने गए थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी डाक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए थे। स्व.दिलीप सिंह जूदेव के बेटे युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर से लगातार दो बार विधायक रहे हैं, हालिया चुनाव में उनकी जगह उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को टिकट दी गई थी लेकिन भाजपा यह सीट हार गई थी। उनके निधन से शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कल होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जशपुर में किया जाएगा। समर्थकों में छोटू बाबा के नाम से लोक प्रिय युद्धवीर सिंह जूदेव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष के रूप में की थी। जांजगीर जिले के चंद्रपुर विधान सभा सीट से विधायक और डा रमन सिंह मंत्री मंडल में संसदीय सचिव और छग बेवरेजेज कारपोरेशन के अध्यक्ष पद पर भी रहे। पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने शोक जताया है और इसे पूरे प्रदेश के लिए बेहद दु:खद बताया है।सांसद गोमती साय ने कहा एक युग का अंत हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा हमने युवा नेतृत्व खो दिया।

पुलिस ने शिक्षकों को दी कानून की जानकारी, बताया क्या होता है पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति एप व सायबर अपराध की दी जानकारी
रिलायंस इंफ्राटेल के लिए RIL की इकाई की समाधान योजना को मिली मंजूरी, कर्जदाताओं को मिलेंगे 4400 करोड़ रुपये
रविशंकर विश्वविद्यालय को मिला नैक ए प्लस ग्रेड, राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई
देश में थम रही कोरोना की रफ्तार: बीते 24 घंटों में सामने आए 25 हजार नए केस…. 160 दिनों में पहली बार इतने कम
राउंड टेबल इंडिया ने दिव्यांगों का सफऱ किया आसान, 25 से ज़्यादा लोगों को ट्राई साइकिल का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चमोली ग्लेशियर हादसा : रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 206 लोग अभी लापता, अब तक 32 शव बरामद फटा बादल: चमोली में फिर मची तबाही, मजदूरों के करीब 15 टेंट मलबे में दबे
Next Article विश्वकर्मा जयंती पर महिला चेंबर की पहली बैठक संपन्न, की भावी योजनाओं पर चर्चा विश्वकर्मा जयंती पर महिला चेंबर की पहली बैठक संपन्न, की भावी योजनाओं पर चर्चा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?