ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहाए-खाए की रस्म के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, व्रतियों ने खाया सात्विक भोजन, कल होगा खरना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

नहाए-खाए की रस्म के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, व्रतियों ने खाया सात्विक भोजन, कल होगा खरना

By @dmin
Published: October 28, 2022
Share
नहाए-खाए की रस्म के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, व्रतियों ने खाया सात्विक भोजन, कल होगा खरना
नहाए-खाए की रस्म के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, व्रतियों ने खाया सात्विक भोजन, कल होगा खरना
SHARE

भिलाई. नहाए-खाए की रस्म के साथ शुक्रवार से छठ पर्व की शुरुआत हो गई। इस महापर्व के पहले दिन छठ व्रती ने घर को शुद्ध कर अपने लिए सात्विक भोजन बनाया। व्रतधारी ने लौकी, चने की दाल और चावल खाकर व्रत की शुरुआत की। अब अगले चार दिनों तक घर में सात्विक भोजन बनेगा। शनिवार को निर्जला व्रत के साथ खरना की परंपरा निभाई जाएगी। घरों में महिलाओं ने छठी मैया का प्रसाद तैयार करने नया चूल्हा बनाया। साथ ही गेहूं को धोकर सुखाया और इन सभी परंपरा को निभाते हुए महिलाओं ने छठी मैया के गीत भी गुनगुनाए।

बाजारों की रौनक बढ़ी
इधर बाजार में सूपा, बांस की टोकनी आदि की खरीदारी भी आज से शुरू हुई। पूरे परिवार का साथ कठिन छठ पर्व को लेकर व्रती ने अपने घरों में आज से ही नियमों का पालन करना शुरू कर दिया है। नहाए-खाए की रस्म निभाते हुए व्रती के साथ-साथ पूरे परिवार ने चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाई। कई घरों में आज से रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले चूल्हे की बजाए नए गैस चूल्हे का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। तो कई ने मिट्टी के चूल्हे में ही आम की लकड़ी जलाकर भोजन बनाया। सुबह से आंगन में गेंहू भी सूखते रहे, क्योंकि इन्ही गेहूं से छठ मैया का मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनेगा।

कल बनेगी सोहारी और खीर
सेक्टर 7 निवासी रश्मि झा ने बताया कि नहाए-खाए की रस्म में व्रती एक टाइम ही भोजन करते हैं। कल शनिवार सुबह से व्रती निर्जला व्रत रखेंगे और शाम को सूर्यास्त के बाद सोहारी(रोटी) और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि खरना का प्रसाद लेने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा जो सोमवार सुबह सूर्योदय के बाद पूरा होगा।

जानिए क्यों खाते हैं लौकी और भात

अवधपुरी निवासी पूनम प्रियदर्शिनी ने बताया कि बिहार में लौकी को कद्दू भी कहते हैं। लौकी खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। लौकी और चावल पचने में आसान होते हैं। साथ ही लौकी में ज्यादा भाग पानी का होता है। इन दिनों नए चावल का भी उपयोग किया जाता है। चावल और लौकी की तासीर ठंडी भी होती है। जिसकी वजह से अगले दिन रखा जाने वाला निर्जला व्रत आसान हो जाता है।

Breaking News : इसबार देरी से आएगा महतारी वंदन का पैसा, सीएम साय इन दिन करेंगे राशि ट्रांसफर
केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत, कल करना होगा सरेंडर… 5 जून को आएगा फैसला
देर रात दुर्ग के होटल में आगजनी: ग्राउंड फ्लोर में लगी आग पहली मंजिल तक फैली… होटल में ठहरे एक युवक ने जान बचाने पहले माले से लगाई छलांग
Breaking News : अधिवेशन में शामिल होने रायपुर जा रहे कांग्रेसियों की बस का एक्सीडेंट, 15 नेता घायल
राजनांदगांव में बना देश का पहला सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज, सौर ऊर्जा का है यह उत्कृष्ट मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय पहचान CM भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को मिल रही है अंतर्राष्ट्रीय पहचान
Next Article भेंट मुलाकात में भिलाई विधायक ने खोला सौगातों का पिटारा, इस बस्ती में बनेगी पानी की टंकी, कच्ची सड़क पर लगेगा पेवर ब्लॉक भेंट मुलाकात में भिलाई विधायक ने खोला सौगातों का पिटारा, इस बस्ती में बनेगी पानी की टंकी, कच्ची सड़क पर लगेगा पेवर ब्लॉक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?