ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhRaipur

नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब…

By @dmin
Published: November 7, 2022
Share
नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब…
नशे में टुन होकर शराबी मां सड़क किनारे सो गई, पास बैठी 4 साल की बच्ची को उठाकर ले गए दो लोग, जब नींद टूटी तब…
SHARE

कोरबा. एक शराबी मां ने अपनी ही बेटी के भविष्य को दाव पर लगा दिया। नशे में धुत होकर मां सड़क किनारे रात में सो गई, बच्ची मां के पास ही बैठी रही। जब नींद टूटी तो बच्ची गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दो लोग बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखे। इसके बाद महिला के होश उड़ गए। उसने पति के साथ अपनी बेटी को ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। वो तो गनीमत रही कि पुलिस ने चंद घंटों में ही मासूम को सकुशल ढूंढ निकाला। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी फुटेज
यह कलयुगी घटना कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह लगभग छह बजे सूचना मिली कि शराबी महिला निहारिका ए टू जेड महासेल के पास एक सो गई थी। सुबह उठी तो उसकी चार साल की बच्ची उसके पास नहीं थी। अपहरण या अनहोनी की आशंका के मध्य नजर पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल का दौरा किया। लोगों से पूछताछ की। निहारिका मेनरोड पर स्थित सीसीटीवी कैमरों से फुटेज की जांच शुरू हुई। पुलिस को एक फुटेज मिला। इसमें एक महिला और एक पुरुष बच्ची को उठाकर ले जाते हुए कैमरे में कैद हुए।

पुलिस को बताया महिला के हैं रिश्तेदार
पुलिस ने सीसीटीवी से फुटेज को निकालकर जांच को आगे बढ़ाया। आसपास की क्षेत्रों में संदिग्धों की तस्वीर को साझा किया गया। करीब चार घंटे की कोशिश के बाद बच्ची को पुलिस ने आरामशीन इलाके एक मकान से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ करने पर पता चला है कि जो महिला पुरुष बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गए थे, वे शराबी महिला के रिश्तेदार हैं।

मोबाइल पर कार्टून देख रही थी मासूम
दोनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची की मां शराब पीकर ऐ टू जेड सेल के करीब नींद से सोई हुई थी। बच्ची मोबाइल पर कार्टून देख रही थी। बच्ची को देखकर उनकी नजर पड़ी और बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गए। रिश्तेदारों ने पुलिस को यह भी बताया कि बच्ची के पिता का नंबर उनके पास नहीं था। इस कारण उन्होंने कॉल नहीं किया। रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके पिता को सौंप दिया है।

युवोदय एकेडमी से मिले निःशुल्क मार्गदर्शन से किसान की बेटी पार्वती का डॉक्टर बनने का सपना हुआ पूरा
छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी… चंदखुरी में 7 अक्टूबर को होगा राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ
बिलासपुर रेल मंडल ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का होगा काम, दो दिन रद्द रहेंगी आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें
औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में संशोधन : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल
आईआईटी और मेडिकल के लिए रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग प्रारंभ… कोटा और दिल्ली के एक्सपर्ट शिक्षक पढ़ाएंगे… कम खर्च में क्लासरूम व डिजिटल कोचिंग की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग-भिलाई सहित इन जिलों में बनेंगे स्केटिंग ग्राउण्ड, मंत्री टेकाम ने किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत दुर्ग-भिलाई सहित इन जिलों में बनेंगे स्केटिंग ग्राउण्ड, मंत्री टेकाम ने किया विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत
Next Article Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला Big News: खत्म होगा इंतजार: सुप्रीम कोर्ट से लाइव प्रसारण, सीजेआई यूयू ललित आज छह अहम मामलों में सुनाएंगे फैसला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?