ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: May 19, 2025
Share
नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
SHARE

होटल के कमरे में पुलिस की तलाशी के दौरान दोनों सपड़ाए, -तीन लाख 90 हजार के हेरोइन सहित टोयटा कार जप्त
भिलाई। नशे के सौदागरों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जामुल थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में पुलिस की जांच के दौरान दोनों आरोपी सपड़ में आए। इनसे 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), इलेक्ट्रानिक तौल मशीन 2 मोबाइल फोन और एक कार टोयटा कार जप्त किया गया है। जप्त की गई हेरोइन और अन्य सामान की कुल कीमती 8 लाख रुपए आंकी गई है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि जामुल पुलिस ने 18 मई को वैभव सोनी पिता हरिओम सोनी ( 24 वर्ष ) निवासी एचआईजी 2853 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई और शुभम सिंह पिता जितेन्द्र कुमार सिंह ( 25 वर्ष ) निवासी एमआईजी 1/989 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई को नशीले पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जामुल थाना क्षेत्र में स्थित होटल, लॉज, ढाबा आदि में पुलिस द्वारा चेकिंग किया जा रहा था। ग्राम कुरूद स्थित होटल रुद्राक्ष के कमरा नंबर 106 की चेकिंग के दौरान कमरे में रूके दो युवक पुलिस को अचानक देखकर सकपकाते हुए गोल-मोल जवाब देने लगे और बार-बार अपने जेब को छूने लगे। इन दोनों संदेहियों से पूछताछ करने पर अपना नाम वैभव सोनी एवं शुभम सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी भिलाई के रहने वाले बताये। आरोपियों की तलाशी लिया गया। आरोपी वैभव सोनी के जेब से 3 लाख 90 हजार रूपए कीमत की 65 ग्राम हेरोइन एवं इलेक्ट्रानिक छोटा तौल मशीन मिला। मादक पदार्थ के बारे में आरोपियों से पूछताछ करने पर हेरोईन (चिट्टा) बिक्री करने हेतु लाना स्वीकार किया।

आरोपियों से 02 मोबाइल फोन एवं कार ग्रे कलर टोयटा कंपनी को जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 21 ( सी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आज 19 मई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह, महात्मा साहू, फराज खान का विशेष योगदान रहा। पत्रकार वार्ता में सीएसपी छावनी हरीश पाटिल भी उपस्थित थे।

हाईमास्क लाइट से रौशन होंगे खेल मैदान और गार्डन, वर्षों से आईटीआई दशहरा मैदान था अंधेरे में
छत्तीसगढ़ में कोरोना: छत्तीसगढ़ में सामने आए 47 नए मरीज, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 803
सीएम साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को देंगे 549 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात
अफसरों का प्रमोशन: राजेश मिश्र स्पेशल डीजी और दीपांशु काबरा बनाए गए एडीजी, आदेश का इंतजार
इस बीमारी की वजह से मर गई 3700 मुर्गियां, रिपोर्ट में खुलासा, बेहतर रिजल्ट के लिए पुणे भेजे गए सैंपल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: मारो भी और सबूत भी दो
Next Article shreekanchanpath 215 # 19 May 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?