ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवाब मलिक का नया आरोप: क्रुज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नवाब मलिक का नया आरोप: क्रुज पर मौजूद था वानखेड़े साहब का दाढ़ी वाला दोस्त, महबूबा के साथ नाच रहा था, कहो तो वीडियो जारी कर दूं

By @dmin
Published: October 27, 2021
Share
Nawab Malik's new blast: Fashion TV head told Kashif Khan drug mafia
Nawab Malik's new blast: Fashion TV head told Kashif Khan drug mafia
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। अब नवाब मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर नया आरोप लगाया है। मलिक ने कहा है कि क्रूज पर वानखेड़े साहब का एक दाढ़ी वाला दोस्त भी मौजूद था, वह अपनी महबूबा के साथ नाच रहा था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उस दाढ़ी वाले को खोजो, अगर उसका नाम नहीं  पता तो मैं अकेले में बताऊंगा।

कहो तो मैं वीडियो जारी कर दूं 
नवाब मलिक ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया समीर वानखेड़े का दोस्त है। वह क्रूज पर मौजूद था, अपनी महबूबा के साथ डांस और पार्टी कर रहा था। कहो तो इसकी वीडियो भी मैं जारी कर दूं।मलिक ने कहा कि क्रूज पर कोई छापेमारी की ही नहीं गई। जो भी तस्वीरें जारी की गईं वो सब समीर वानेखेड़े के केबिन की तस्वीरे हैं। 

दो-चार ग्राम चरस पकड़ कर पब्लिसिटी न बटोरें 
एनसीपी नेता ने कहा कि एनसीबी देश से ड्रग को खत्म करना चाहती है। तो वह ड्रग पेडलर को पकड़े, माफियाओं को गिरफ्तार करे। हम सब उसके साथ हैं ओर ड्रग्स को देश से खत्म करने में एजेंसी की मदद करेंगे, लेकिन दो-चार ग्राम चरस पकड़कर पब्लिसिटी न हासिल करें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई क्रूज पार्टी में ट्रैप लगाकर लोगों को फंसाया गया है।

नवाब मलिक को एनसीबी के खिलाफ बोलने से रोकने के लिए याचिका
उधर, बंबई उच्च न्यायालय में एक व्यक्ति ने जनहित याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र के मंत्री  नवाब मलिक को अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के खिलाफ कोई टिप्पणी न करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

मंगलवार को जनहित याचिका दाखिल करने वाले कौसर अली ने खुद को मौलवी और नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए काम करने वाला व्यक्ति बताया है। अली ने उच्च न्यायालय से मलिक को एनसीबी या आर्यन खान मामले से जुड़ी किसी अन्य जांच एजेंसी और ऐसी एजेंसियों के अधिकारियों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस तरह की बयानबाजी से जांच एजेंसियों का मनोबल गिरेगा और नशीली दवाओं के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। उच्च न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी निर्धारित नहीं की है। 

गृहमंत्री ने अपने गृहग्राम पाऊवारा में लगभग 82 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन
कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री साय
विशेष लेख : कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
बर्ड फ्लू: केरल में आपदा घोषित…. अब तक 1700 बत्तखों की मौत… यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य अलर्ट पर
ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने से चूक गए ये 4 सितारे, खुद किया था इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला
Next Article गांधी मैदान ब्लास्ट: पीएम मोदी की रैली में धमाका करने वाले 9 आरोपी दोषी करार,1 नवम्बर को होगी सजा गांधी मैदान ब्लास्ट: पीएम मोदी की रैली में धमाका करने वाले 9 आरोपी दोषी करार,1 नवम्बर को होगी सजा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?