ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवाचार के अवसरों का जनहित तथा क्षेत्र के विकास में करें बेहतर उपयोग: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नवाचार के अवसरों का जनहित तथा क्षेत्र के विकास में करें बेहतर उपयोग: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा रायपुर में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास नई सोच के साथ नवाचार करने का बहुत अच्छा अवसर हैं, इस अवसर का जनहित तथा क्षेत्र के विकास की दिशा में बेहतर से बेहतर उपयोग करें। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने भी प्रशिक्षण को लेकर अपने अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए।

मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों से चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक आपने मुख्यतः थ्योरी की जानकारी ली है। थ्योरी और फील्ड के कार्य में अंतर है। छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज सहित अनेक उत्पाद हैं, जिनके उत्पादक बाजार के अभाव में उत्पाद बेच नहीं पाते। हम हर जिले में सी-मार्ट स्टोर बना रहे हैं, जहां इन उत्पादों की बिक्री कर ग्रामीण बेहतर लाभ कमा रहे हैं। जशपुर जिले में स्वच्छता दीदीयां सी-मार्ट के उत्पादों की घर-घर जाकर मार्केटिंग कर रही हैं। ऐसे कई नवाचार और भी जिलों में हो रहे हैं, जिनसे लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने प्रशिक्षण के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के बाद कार्य और दायित्वों को लेकर उन्हें निरंतर नयी जानकारियां मिल रही हैं, जो निश्चित तौर पर फील्ड पोस्टिंग में काफी मददगार साबित होगी।

समृद्ध संस्कृति की धरोहर संजोए राजनांदगांव, देश के तीन महान साहित्यकारों ने दी विशेष पहचान
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी ने पूरे किए स्वर्णिम 47 वर्ष, कोरबा इकाई के 40 वर्ष पूर्ण
संस्कृति मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा-श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचानें मानस मंडली की अहम भूमिका
वैक्सीन संकट: कोविशील्ड की सप्लाई में देरी, एस्ट्राजेनेका ने सीरम को भेजा कानूनी नोटिस…. सीरम ने कहा उत्पादन बढ़ाने के लिए 3000 करोड़ की जरूरत
टोक्यो ओलंपिक-वंदना ने इतिहास रचा: इंडियन हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला, ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय के तीन गोल, देखे विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानवता की सेवा में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल है बेमिसाल: मुख्यमंत्री
Next Article हर क्षेत्र में आगे बढऩे महिलाएं एक दूसरे का साथ देने हो एकजुट – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?