ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नववर्ष में हादसों का पहला दिन: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नववर्ष में हादसों का पहला दिन: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी

By @dmin
Published: January 1, 2022
Share
नववर्ष में हादसों का पहला दिन: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी
नववर्ष में हादसों का पहला दिन: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी
SHARE

भिवानी (एजेेंसी)। भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाडिय़ां दबी हैं। मौतों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोगों के घायल होने की सूचना है। डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का काम होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। बंद पड़े क्रशरों को शुक्रवार को ही हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने चलाने की अनुमति दी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीखें सुनते ही आसपास काम कर रहे मजदूर साथियों को बचाने दौड़ पड़े।  

भिवानी में हादसा।

ज्यादातर प्रवासी करते हैं काम
जानकारी के अनुसार, डाडम के खनन क्षेत्र में लगभग नौ हजार लोग काम करते हैं। इनमें प्रवासी ज्यादा हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हताहतों में प्रवासी अधिक होंगे।  

बचाव कार्य में जुटे लोग।

दस नवंबर से बंद पड़ी थीं 250 क्रशर इकाइयां 
भिवानी में प्रदूषण को लेकर 10 नवंबर से एनजीटी के निर्देशानुसार सभी क्रशर इकाइयां व फैक्टरियां बंद कर दी गई थीं। इसके चलते विद्युत विभाग ने खानक व डाडम के क्रशरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। बिजली कट जाने के बाद खानक व आसपास की लगभग 250 क्रशर इकाइयां बंद पड़ी थीं। क्रशर इकाइयों के बंद होने से क्रशर मालिकों को 15 लाख रुपये से ज्यादा का घाटा हो रहा था।

भिवानी के खनन क्षेत्र में बड़ा हादसा।

400 रुपये प्रति टन तक बढ़ गए थे रोड़ी के भाव
वहीं क्रशर इकाई बंद होने के कारण क्रशर व रोड़ी की कीमतों में 400 से 500 रुपये प्रति टन बढ़ोतरी हो गई थी। लगभग सभी क्रशर का स्टॉक भी खत्म हो गया था। जिसके कारण मकान बनाने व अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल सामग्री नहीं मिलने से काम भी बंद हो गए थे। क्रशर बंद होने से तोशाम के बाजारों में भी मंदी का दौर शुरू हो गया था।

भूस्खलन स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है। 

मरोदा कैंप में 10 लाख से संवरेगा गार्डन…. बाउंड्रीवाल निर्माण को देख कार्य में तेजी लाने दिए निर्देश
इलेक्शन कमीशन ने सरल किए नियम, मतदाता अब ले जा सकेंगे मोबाइल, केन्द्र के पास जमा करने की मिलेगी सुविधा
भिलाई स्टील प्लांट में पदस्थ जनरल मैनेजर पुष्पा एम्ब्रोस की किताब ‘फ्रॉम प्रिंसिपल्स टू प्रैक्टिस’ का विमोचन
दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास पर की चर्चा
Railway News : बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का काम, रद्द रहेंगी यह ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार
Next Article नववर्ष पर एक और हादसा: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, कम से कम तीन की मौत, पांच घायल नववर्ष पर एक और हादसा: तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, कम से कम तीन की मौत, पांच घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?