ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि 2021: अष्टमी-नवमी तिथि पर देवी मां की पूजा का है विशेष महत्व… जाने क्यों करते हैं कन्या पूजन और क्या है इसके पीछे की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नवरात्रि 2021: अष्टमी-नवमी तिथि पर देवी मां की पूजा का है विशेष महत्व… जाने क्यों करते हैं कन्या पूजन और क्या है इसके पीछे की कहानी

By @dmin
Published: October 13, 2021
Share
A gift to the public before the festivals, the government has reduced the import duty on edible oils
A gift to the public before the festivals, the government has reduced the import duty on edible oils
SHARE

भिलाई। नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक देवी मां के विभिन्न रूपों की आराधना का पर्व है। वैसे तो नवरात्रि के नौ दिन भक्तों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अष्टमी और नवमी की पूजा का विशेष महत्व होता है। यही नहीं नवरात्रि में कन्या पूजन करना बहुत शुभ माना गया है। विशेष रूप से देवी उपासना के इन पावन दिनों में किसी भी दिन कन्या पूजन कर पुण्य प्राप्त किया जा सकता है परंतु अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं का पूजन करना और भी फलदाई माना गया है। इस बार अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर और नवमी तिथि 14 अक्टूबर को है।

जाने क्यों किया जाता है कन्या पूजन और इसका क्या है महत्व
शास्त्रों के अनुसार कन्या, सृष्टि सृजन श्रृंखला का अंकुर होती है। यह पृथ्वी पर प्रकृति स्वरुप मां शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। शास्त्रों के अनुसार सृष्टि सृजन में शक्ति रूपी नौ दुर्गा ,व्यवस्थापक रूपी नौ ग्रह, त्रिविध तापों से मुक्ति दिलाकर चारों पुरुषार्थ दिलाने वाली नौ प्रकार की भक्ति ही संसार संचालन में प्रमुख भूमिका निभाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए हम उपवास, पूजा, अनुष्ठान आदि करते है जिससे जीवन में भय ,विघ्न और शत्रुओं का नाश होकर सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि हवन, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से प्रसन्न होती हैं। श्रद्धा भाव से की गई एक कन्या की पूजा से ऐश्वर्य, दो कन्या की पूजा से भोग, तीन की से चारों पुरुषार्थ और राज्य सम्मान, चार और पांच की पूजा से बुद्धि-विद्या, छह की पूजा से कार्यसिद्धि, सात की पूजा से परमपद,आठ की पूजा से अष्टलक्ष्मी और नौ कन्याओं की पूजा से सभी प्रकार के ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

जाने किस रूप की पूजा से क्या मिलता है फल

  • नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या पूजन में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कन्याओं की उम्र दो वर्ष से कम और दस वर्ष से अधिक न हो।
  • दो वर्ष की कन्या अर्थात कुमारी रूप के पूजन से सभी तरह के दुखों और दरिद्रता का नाश होता है। भगवती त्रिमूर्ति के पूजन से धन लाभ होता है।
  • देवी कल्याणी के पूजन से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। माँ के रोहणी स्वरूप की पूजा करने से जातक के घर परिवार से सभी रोग दूर होते है।
  • मां के कलिका स्वरूप की पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि, यश और सभी क्षेत्रों में विजय की प्राप्ति होती है। 
  • सात वर्ष की कन्या मां चण्डिका का रूप है। इस स्वरूप की पूजा करने से धन, सुख और सभी तरह के ऐश्वर्यों की प्राप्ति होती है। माँ शाम्भवी की पूजा करने से युद्ध, न्यायलय में विजय और यश की प्राप्ति होती है।
  • नौ वर्ष की कन्या को दुर्गा का स्वरूप मानते है। मां के इस स्वरूप की अर्चना करने से समस्त विघ्न बाधाएं दूर होती है, शत्रुओं का नाश होता है और कठिन से कठिन कार्यों में भी सफलता प्राप्त होती है।
  • देवी सुभद्रा स्वरूप की आराधना करने से सभी मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते है।
सैन्य हेलिकॉप्टर दुघर्टना अपडेट : हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की गंभीर हालत में इलाज जारी
गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस…. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आयोजित होंगे कार्यक्रम
वैज्ञानिक मंत्रालय ने रूंगटा आर-1 फार्मेसी कॉलेज को दिया सीरो का दर्जा, प्रदेश में पहली बार मिली मान्यता
गुस्ताखी माफ: संघ की अच्छी पहल, पर हो गई देर
Narva Development Plan: 404 करोड़ रूपए की राशि से 73 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए भिलाई निगम चयनित… दिल्ली में मिलेगा अवार्ड निगम आयुक्त के निर्देश पर टैक्स वसूली के लिए निगम क्षेत्र में लग रहा शिविर… नागरिक अपने वार्ड क्षेत्र में ही जमा कर सकते है टैक्स
Next Article नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सपरिवार पहुंचे खुर्सीपार: विशेष पूजा-अर्चना के बाद दया सिंह से की लंबी चर्चा…सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों की तारीफ की नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सपरिवार पहुंचे खुर्सीपार: विशेष पूजा-अर्चना के बाद दया सिंह से की लंबी चर्चा…सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को सराहा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?